White Hair Home Remedies: अब वह जमाना नहीं रहा, जब बढ़ती उम्र में लोगों के बाल सफेद हुआ करते थे और इसे बुढ़ापे की निशानी माना जाता था। आजकल कम उम्र में ही बच्चों और युवाओं के बाल सफेद होने लगे हैं। छोटी उम्र में बालों का सफेद होना अब एक आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे में कुछ लोग सफेद बालों को ठीक करने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं, तो कुछ बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, केमिकल युक्त हेयर डाई कुछ समय के लिए बालों को काला दिखा सकती है, लेकिन लंबे समय में यह बालों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। अगर आप भी केमिकल वाले हेयर कलर से परेशान हैं, तो यह घरेलू नुस्खा आपके काम आ सकता है। आज हम आपको घर पर नेचुरल तरीके से बालों को काला करने का तरीका बता रहे हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
मेहंदी पाउडर – 1 चम्मच
आंवला पाउडर – 1 चम्मच
बादाम – 1 चम्मच
भुनी हुई फिटकरी का पाउडर – 1 चम्मच
सूखे प्याज के छिलके – 1 मुट्ठी
कॉफी पाउडर – 1 चम्मच
चाय पत्ती – 1 चम्मच
बनाने की विधि:
- सबसे पहले लोहे की कढ़ाई में सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह भून लें। जब प्याज के छिलकों से धुआं उठने लगे, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद सभी चीजों को ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने के बाद सभी सामग्री को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें। तैयार पाउडर को सूती कपड़े से छान लें, ताकि इसका बारीक पाउडर तैयार हो जाए।
- अब इस पाउडर में जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों और सफेद बालों पर अच्छी तरह लगाएं। इसे करीब 1 घंटे तक बालों पर लगा रहने दें। इसके बाद बालों को सामान्य पानी से धो लें।
- इस नुस्खे को लगाने के बाद शैंपू करना जरूरी नहीं है। हालांकि, किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है।









