Rajasthani Kota Doria: राजस्थान की कोटा डोरिया साड़ी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह चौकोर बुनाई और हल्की बनावट के लिए जानी जाती है। इस एक साड़ी को बनाने में करीब 20 दिन की मेहनत लगती है। यह महीन धागों से हथकरघे पर बुनी जाती है। पहनने में यह काफी आरामदायक होती है। अपनी साड़ी अलग तरह की कारीगरी और शाही लुक के कारण बेशकीमती होती है। आजकल कोटा डोरिया साड़ियों की डिमांड इतनी ज्यादा क्यों है, आइए जानते हैं।
20 दिन में बनती है कोटा डोरिया साड़ी
कोटा डोरिया साड़ी राजस्थान की पारंपरिक पहचान है। यह अपनी महीन बुनाई, हल्की बनावट और चौकोर डिजाइन के लिए देश-विदेश में फेमस है। इसको बनाने में लगभग 20 दिन-रात की मेहनत लगती है। इस साड़ी को हथकरघे पर बुना जाता है। यह पहनने में जितनी हल्की होती है उतनी ही दिखने में शाही लगती है। इस कारण यह अन्य साड़ियों से ज्यादा महंगी होती है।
कहां पर बनती है कोटा डोरिया साड़ी
कोटा डोरिया साड़ी को राजस्थान के कोटा में कैथून इलाके में बनाया जाता है। यहां के कारीगर पीढ़ी दर पीढ़ी इस तरह की पारंपरिक बुनाई को करते आ रहे है। ऐसा माना जाता है कि इस कला को दक्षिण भारत से आए बुनकरों ने शुरू किया था। इसके बाद से ये साड़ी कोटा की पहचान ही बन गई है।
कोटा डोरिया साड़ी खास बुनाई
कोटा डोरिया साड़ी में चौकोर या खट डिजाइन की बुनाई होती है। जो सूती और रेशमी धागों के मिश्रण से बनाई जाती है। सूती धागों के कारण यह साड़ी काफी आरामदायक और हल्की होती है। रेशम का धागा इस साड़ी को चमक प्रदान करता है।
कोटा डोरिया साड़ी इस तरह होती है तैयार
एक साड़ी को तैयार करने में कई चरण लगते है। सबसे पहले धागों की तैयारी की जाती है। फिर उन पर रंगाई होती है। इसके बाद करघे कर सेटिंग करके महीन बुनाई की जाती है।
इसके हर चरण में सावधानी बरतनी पड़ती है। छोटी सी गलती से डिजाइन को पूरी साड़ी की डिजाइन खराब हो जाती है। यही कारण है कि इस साड़ी में इतना समय लगता है।
क्यों है बेशकीमती
यह साड़ी पूरी तरह हैंडमेड बनाई जाती है। इस पारंपरिक साड़ी का उत्पादन सीमित होता है।
इसे GI Tag भी मिल चुका है। इसकी कीमत 2,000 रुपए से लेकर 20,000 तक होती है।
इसे आप साड़ी ऑफिस, फेस्टिवल और शादी में पहन सकते हैं।
हल्की होने के कारण लोग इसे गर्मियों में पहनना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें- Hairfall Tips: बाल झड़ने से हैं परेशान तो आज से लगाना शुरू करें ये तेल, समस्या का होगा समाधान










