rajasthanone Logo
Rajasthani Dal Baati Churma: आज हम आपको घर पर राजस्थानी का पारंपरिक खाना दाल, बाटी, चूरमा बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे है। इसकी विधि और सामग्री जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Rajasthani Dal Bati Churma: राजस्थान में सबसे प्रसिद्ध खाना दाल बाटी चूरमा है। यह एक ऐसा खाना है जो काफी समय तक खराब नही होता है। पहले के लोग इसे हेल्दी डाइट में  शामिल करते थे। इस स्वादिष्ट व्यंजन को बनाने के पीछे एक और कारण यहां की जलवायु और पानी की कमी है।

इसे राजस्थान के घरों में त्यौहार  या मेहमानों के आने पर  बनाया जाता है। यह बेहद लजीज होने के साथ-साथ  स्वाद और पोषण से भरपूर व्यंजन है। यह न केवल एक व्यंजन है बल्कि राजस्थान राज्य की पहचान है। यह खाना इस राज्य की संस्कृति पूरी दुनिया में पहचान दिलाता है।

बनाने की सामग्री

बाटी बनाने के लिए- गेहूं का आटा, सूजी, नमक, घी

दाल बनाने के लिए - मूंग, चना और तूर दाल, हल्दी, नमक, मसाले

चूरमा बनाने के लिए - आटा, घी, गुड या शक्कर, किशमिश, बादाम, चिरौंजी, घिसा नारियल

बनाने की आसान विधि

चूरमा बनाने के लिए सबसे पहले आप आटे में घी मिलाकर आटे को दूध या पानी के साथ अच्छे से गूंथ लें। आटे के गोल-गोल बाटी बनाएं और इन्हें उपले की आंच, ओवन या तंदूर में सेक लें।

इसके बाद पकी हुई बाटी को हमाम-दस्ता या मिक्सी में पीस लें। अब इसमें घी, शक्कर मिलाकर गोल-गोल लड्डू बना ले।

दाल बनाने के लिए सबसे पहले इसे कुकर में उबाल कर लें। अब  अदरक, लहसुन, प्याज और टमाटर के साथ मसाले डालकर तड़का लगाएं।

बाटी के लिए आटे और सूजी को मिक्स कर इसमें घी डालें।  

स्वादानुसार नमक, अजवाइन और हींग मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें।

अब इसे आंच या ओवन में सुनहरा होने तक भून लें।

इस तरह आपका दाल बाटी चूरमा बनकर तैयार हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Holi Special: घर पर बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी साबूदाना पापड़, नोट कर लें आसान रेसिपी

5379487