rajasthanone Logo
Hairfall Tips: आज हम आपके साथ बाल झड़ने की परेशानी का समाधान निकालते हुए बेहतरीन तेल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे लगाने के बाद आपके बाल झड़ना कुछ दिन में ही रुक जाएंगे।

Hairfall Tips: आजकल ज्यादातर महिलाएं बाल झड़ने के चलते परेशान रहती हैं। बाल झड़ना से रोकने और बालों को घना बनाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे को भी अपनाती हैं। इसके साथ ही कई महिलाएं तो महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं और प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं फिर भी कुछ नतीजा नहीं निकता है। कई बार तो इन प्रॉडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स भी शुरू हो जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि ऐसा क्या किया जाए जिससे बालों का झड़ना रुक जाए।

जानें किव चीजों की होगी आवश्यकता

अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं और बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो आपके लिए हम बहुत ही असरदार नुस्खा लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप जल्दी बाल झड़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं। इस नुस्खे के लिए आपको नारियल के तेल, प्याज, मेथी के दाने, विटामिन ई के कैप्सूल और अदरक की आवश्यकता होगी।

इस तरह बनाएं तेल

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें नारियल तेल गर्म करें। नारियल तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें प्याज डाल दें और फिर इसे काला होने तक पकाएं। जब यह अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें मेथी के दाने और अदरक कद्दूकस करके डाल दें। इसे आप कुछ देर के लिए पकाएं और फिर इसमें विटामिन ई कैप्सूल डालकर तेल को पका लें।
तैयार तेल को आप हर रोज बालों में लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। बाल झड़ने भी बंद हो जाएंगे और साथ ही आपके बाल भी घने होंगे।

5379487