rajasthanone Logo
Winter Clothes Storage: आज हम आपके साथ सर्दियों के कपड़े रखने के टिप्स शेयर करने जा रहे हैं। जिसे अपनाने के बाद आप कपड़ों को ज्यादा दिन तक फ्रेश रख सकते हैं।

Winter Clothes Storage: सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे जा रहा है। वहीं सुबह शाम ही सर्दी महसूस हो रही है। ऐसे में ज्यादातर घरों में सर्दियों में यूज होने वाले मोटे कंबल, रजाइयां, जैकेट और स्वेटर रखने की तैयारी होने लगी है। वहीं कुछ लोग सर्दियों के कपड़े रखने में काफी जल्दबाजी करते हैं और फिर ऐसे में गलत तरीके से कपड़े रख देते हैं। जब सर्दी के मौसम में कपड़े निकालने पड़ते हैं तो उन्हें बदबू और सीलन जैसी समस्या सामने आती है, क्योंकि सर्दी के कपड़े काफी नाजुक होते हैं। आपको बता दें कि सर्दियों के कपड़े रखते वक्त खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर आप सर्दियों के कपड़ों को सही तरीके से रखते हैं तो यह आपके कपड़ो की उम्र बढ़ा देता है। वहीं ज्यादातर लोगों को सर्दियों के कपड़े रखने का तरीका नहीं पता होता है। ऐसे में आज हम आपको गर्म कपड़े रखने के कुछ टिप्स बताएंगे जो आपके बहुत कम आएंगे। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे।

कपड़ों को हमेशा धोकर ही रखें

सबसे पहले तो आप जान लें कि सर्दियों के कपड़ों को हमेशा धोकर ही रखें, क्योंकि यह पूरी सीजन में इस्तेमाल होता है। इन्हे यूज करने से पसीना, धूल जमा हो जाती है।  वहीं अगर आप इन्हें बिना धोए रख देते हैं तो इनमें फंगस लगने का डर रहता है। इसके साथ ही कपड़ो में बदबू आने लगती है, इसलिए जब भी आप कंबल, रजाई, स्वेटर रखें तो इन्हें आप पहले धो लें। उसके बाद कपड़ों को धूप में अच्छी तरीके से सुखाएं। ऐसा करने से कपड़ों में कीड़े नहीं लगेंगे। वहीं आप कपड़ों को स्टोर करने से पहले कम से कम 20 घंटे तेज धूप में जरूर रखें। ऐसे करने से कपड़ों में मौजूद नमी खत्म हो जाती। बैक्टीरिया, फंगस नहीं लगते हैं। जब आप अगली सर्दियों में गर्म कपड़े निकालेंगे तो इसमें सीलन नहीं होगी। 

नैफ्थलीन की गोलियां सीधे कपड़ों के ऊपर नही रखें

सर्दियों के कपड़े स्टोर करते समय उस जगह पर नेफ्थेलीन बॉल्स, कपूर या सूखी नीम के पत्ते जरूर रखें। ऐसा करने से कपड़ों में कीड़े जैसी परेशानी नहीं होती है और आपके कपड़े सुरक्षित रहते हैं। ध्यान रखें कि आपको नैफ्थलीन की गोलियां सीधे कपड़ों के ऊपर नहीं रखनी है। इसके लिए आप इन्हें किसी कपड़े या पेपर में बांधकर रखें।

कपड़े निकालने में आपको अगले मौसम में आसानी होगी

गर्म कपड़े रखने के लिए एयर टाइट बैग, वैक्यूम बैग या ढक्कन वाले प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं आजकल कपड़े रखने के लिए वैक्यूम बैग्स ऑनलाइन आसानी से मिल रहे हैं। इसमें आप कंबल, मोटे जैकेट रखकर उन्हें पतला कर सकते हैं। वहीं वैक्यूम बैग में कपड़े रखने से कपड़ों के अंदर नमी और धूल नहीं जाती है। कपड़े लंबे समय तक फ्रेश बने रहते हैं। इसके साथी आप ध्यान रखें कि जब आप कपड़े रखें तो भारी कंबल और जैकेट सबसे नीचे रखें। उसके ऊपर हल्के स्वेटर और गर्म कपड़े रखें। ऐसा करने से कपड़ों की शेप खराब नहीं होगी और साथ ही कैटेगरी के कपड़े निकालने में आपको अगले मौसम में आसानी होगी।

5379487