rajasthanone Logo
Rajasthan Crime News: महिला 9 महीने की प्रेग्नेंट थी। आरोपी ने महिला की हत्या कर शव पर पत्थर बांधकर तालाब में फेंक दिया था। आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rajasthan Crime News: राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला और उसके दो साल के बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक तालाब में मिला, जबकि मासूम के शव की तलाश के बाद उसे जंगल से बरामद किया गया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाना इंचार्ज सवाई सिंह ने बताया बताया कि 11 फरवरी से प्रियंका रावत उम्र 22 साल और उसका बेटा आर्यन और उम्र 2 साल लापता थे।

शव पर पत्थर बांधकर भीम का तालाब में फेंका

परिवार ने 12 फरवरी को थाने में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज होने के बाद प्रियंका की कॉल डिटेल निकाली गई जिसमें एक संदिग्ध युवक गोविंद सिंह के बारे में पता चला। जिसे बुधवार रात हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि गोविंद सिंह ने पहले प्रियंका की हत्या की उसके बाद शव पर पत्थर बांधकर भीम का तालाब में फेंक दिया था। इसके बाद आर्यन को मारा और भीम से 20 किलोमीटर दूर उसे दर्रा के जंगलों में फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजधानी जयपुर में सीज होंगे 15 साल से पुराने कमर्शियल वाहन, आरटीओ अधिकारी का निर्देश

प्रियंका 9 महीने की प्रेग्नेंट थी

पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से गुरुवार सुबह 10:00 बजे भीम का तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगभग 1 सर्च ऑपरेशन चलने के बाद प्रियंका केशव को निकाला गया। वहीं प्रियंका 9 महीने की प्रेग्नेंट थी। बताया जा रहा है कि प्रियंका का पति कुक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आर्यन का शव भी गांव के पास जंगलों में है। जहां अभी ग्रामीणों की मदद से जंगल में सर्च किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ममता गुप्ता और एसपी महेंद्र पारीक भी मौके पर पहुंचे। इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

5379487