Skin Care Tips: लड़कियां अपने काले अंडरआर्म्स को लेकर काफी चिंतित रहती हैं, क्योंकि ऐसे में महिलाओं को महफिल में शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ जाता है। काले अंडरआर्म्स की वजह से वे बैकलेस ड्रेस या टॉप नहीं पहन पाती हैं। काले अंडरआर्म्स के चलते हैं कॉन्फीडेंस महसूस नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वे मार्केट से महंगे महंगे प्रोडक्ट लाकर ट्राई करती हैं जिसके बाद भी कुछ नतीजा नहीं निकलता है। ऐसे में आज आपके लिए बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप काले अंडरआर्म्स की परेशानी से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं काले अंडकआर्म्स से निजात पाने के उपाय।
अपनाएं ये नुस्खे
- इसके लिए आप सबसे पहले एक दो चम्मच चीनी, एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इसमें आप दही और बेसन भी डाल सकते हैं। फिर आप तैयार पेस्ट को अंडरआर्म्स में तीन चार दिन लगाएं। इसे आप हल्के हाथों से स्क्रब करें। ऐसा करने से डेड स्किन निकल जाएगी और स्किन साफ होगी। ध्यान रखें कि इससे आपको ज्यादा प्रेशर से नहीं लगाना है। हमेशा हल्के हाथों से स्क्रब करें।
- आलू के रस से भी काले अंडरआर्म्स से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आप आलू का जूस निकाल लें। इसके बाद आप इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। कुछ दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।
- एलोवेरा जेल को आप स्किन पर लगाएं। एलोवेरा जेल आपकी स्किन को गोरा बनाने में मदद करता है।
- नारियल तेल की मदद से आप अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप नारियल के तेल से हर रोज मालिश करें। आपकी स्किन धीरे-धीरे साफ हो जाएगी।
इन बातों का खास ख्याल रखें
- शेविंग करते समय हमेशा साफ रेजर का इस्तेमाल करें। इसके बाद में आप एलोवेरा या मॉइश्चराजर जरूर लगाएं।
- वेक्सिंग करने से बचें। बेहतर है कि आप लेजर हेयर रिमूवल करवा लें।
- हेयर रिमूव करने के बाद तुरंत टाइट कपड़े न पहनें।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips : कम उम्र में सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं आंवला, जड़ों से मिलेगी मजबूती
- केमिकल वाले ड्यूडरेंट लगाने से बचें।
-पसीना आने पर आप इसे तुरंत साफ करें।










