Bachi Hui Chai Patti Ka kya Karein: घर में दिन की सुबह चाय के साथ होती है। ऐसे में चाय पीने के बाद चाय पत्ती लोगों द्वारा फेंक दी जाती है। आप यह जानकर हैरान होंगे कि बची हुई चाय पत्ती को आप कूड़ेदान में फेंकने की बजाय क्लीनिंग एजेंट और कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में बची हुई चाय पत्ती से होने वाले इस्तेमाल के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर शायद आप हैरान हो जाएं। चाय बनाने के बाद बची हुई चाय पत्ती से घर के शीशे, लकड़ी के फर्नीचर, गंदे बर्तन जैसी चीजों को बिल्कुल नया जैसा चमकाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चाय पत्ती में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे आप गुलाब, मनी प्लांट और तुलसी के पौधों के लिए खाद की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप चाय पत्ती को धोकर सुखा लें और फिर इसे सीधे पौधों की मिट्टी में डाल दें।
- गंदे और बदबूदार बर्तनों को साफ करने में भी यह मदद करता है। इसके लिए आप बची हुई चाय पत्ती को सुखाकर स्क्रबर की मदद से बर्तन साफ कर लें।
- घर में कीड़े-मकोड़े की समस्या है, तो आप बची हुई चाय पत्ती को सुखाकर पानी में दोबारा उबाल लें। इसे आप स्प्रे बोतल में डाल लें। इसके बाद इसे आप मक्खी मच्छर वाली जगह पर स्प्रे करें। इसकी महक से मक्खी मच्छर तुरंत भाग जाते हैं।










