rajasthanone Logo
Ice Cube Beauty Tips: आज हम आपके साथ आइस क्यूब लगाने के हैरान कर देने वाले जबरदस्त फायदे बताने जा रहे हैं। यह बेजान त्वचा को खिली-खिली बनाने में भी मदद करता है।

Ice Cube Beauty Tips: गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीने के चलते स्किन काफी बेजान दिखाई देने लगती है। ऐसे में चेहरे की रंगत भी खो जाती है। वहीं कई महिलाओं को अपनी स्किन की केयर करने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप आइस की मदद से अपने चेहरे की खोई हुई रंगत वापस पा सकते हैं। आपको जानकर शायद हैरानी हो कि स्किन के लिए आइस क्यूब काफी मददगार साबित हो सकता है। आइस क्यूब से चेहरे की मसाज करने से कई फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में आइस क्यूब से मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। इसे जानकर आप इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं आइस क्यूब से मसाज करने से मिलने वाले फायदों के बारे में।

जानें  बर्फ से मसाज करने के फायदे
चेहरे की जलन को कम करने में आइस क्यूब मदद करता है। इसके साथ ही इसे लगाने से आपकी स्किन फ्रेश और काफी रिलैक्स महसूस करती है।जब आप बर्फ के क्यूब से स्किन पर मसाज करते हैं, तो इसकी ठंडक से ओपन पोर्स सिकुड़ जाते हैं। इससे आपकी स्किन स्मूथ दिखने लगती है और गंदगी जमने की समस्या भी कम हो जाती है। वहीं गर्मी में ज्यादा पसीना और तेल आता है। ऐसे में अगर आप आइस क्यूब से मसाज करते हैं, तो ऑयल प्रोडक्शन में कमी होती है और चेहरा ज्यादा फ्रेश लगता है। स्किन पर पिंपल्स और सूजन को कम करने में भी आइस क्यूब काफी मदद करता है।

आइस क्यूब की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपकी स्किन काफी ग्लोइंग दिखने लगती है। अगर आप मेकअप करने से पहले आइस क्यूब से मसाज करते हैं, तो आपका मेकअप बहुत स्मूथ होता है और लंबे समय तक टिका रहता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि आइस क्यूब से मसाज करने का सही समय सुबह चेहरा धोने के बाद, शाम को धूप से आने के बाद और मेकअप से पहले होता है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आप ज्यादा देर तक आइस क्यूब से मसाज करते हैं, तो आपकी स्किन सेंसिटिव हो सकती है।

5379487