rajasthanone Logo
Hair Tips: आज हम आपको इस लेख में बाल धोने का सही तरीका बताएंगे। साथ ही स्कैल्प की हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारी देंगे। तो आइए जानते हैं।

Hair Tips: स्किन की देखभाल के साथ साथ बालों का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। आजकल के गलत खानपान और लाइफस्टाइल का असर आपकी सेहत के साथ स्किन और बालों पर भी पड़ता है। वहीं बारिश के मौसम में बाल टूटने की समस्या ज्यादा होती है। ज्यादा बार बाल धोने से भी बालों पर फर्क पड़ता है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि हफ्ते में बालों को कितनी बार धोना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में बाल धोने का सही तरीका बताएंगे। साथ ही स्कैल्प की हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारी देंगे। तो आइए जानते हैं।

क्या है बाल धोने का सही शेड्यूल
आपको बता दें कि महिला और पुरुष के बाल धोने का शेड्यूल और तरीका दोनों अलग है। अक्सर पुरुष हर रोज नहाते वक्त बाल गीले कर लेते हैं। वहीं महिलाएं बालों को तभी गीला करती हैं जब उन्हें शैंपू करना होता है। ऑयली स्कैल्प वालों को हर रोज बाल धोने की जरूरत होती है। वहीं ड्राई स्कैल्प वालों को हर रोज शैंपू करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से नेचुरल ऑयल खत्म होता है। बता दें कि हर किसी का एक जैसा शैड्यूल नहीं हो सकता है। बालों धोने का शेड्यूल एक्सरसाइज, मौसम, पॉल्यूशन और गंदगी पर निर्भर करता है।

ज्यादा दिनों तक बाल न धोना भी है समस्या
एक्सपर्ट के अनुसार, हर रोज बाल धोने से बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वहीं ज्यादा दिन तक बाल न धोने से बालों में खुजली और डैंड्रफ जैसी परेशानी होने लगती है। इसके साथ ही ज्यादा दिन तक बाल न धोने से बालों में बदबू आने लगती है जो कि खुशबूदार सामान लगाने के बाद भी नहीं जाती है।

यह भी पढ़ें- Pigmentation Problem: चेहरे पर दाग धब्बे होना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानें एक्सपर्ट की क्या है राय

हफ्ते में कितनी बार शैंपू करें
बालों में शैंपू करना यह बालों की सेहत पर निर्भर करता है कि कितनी बार शैंपू करना चाहिए। ड्राई बाल वालों को केवल 1 बार शैंपू करना चाहिए। ऐसा करने से बाल कम डॅाई होंगे। साथ ही मॉइस्चर बना रहेगा। बालों में नमी बरकरार रहने के लिए 1 बार ही शैंपू करें।

5379487