Homemade Sunscreen: गर्मी आते हैं सबको अपने स्क्रीन की काफी ज्यादा चिंता होने लगती है, क्योंकि धूप में निकलने से स्किन काफी ज्यादा टैन हो जाती है और चेहरा काला पड़ने लगता है। ऐसे में लोग चेहरे को प्रोटेक्ट करने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। सनस्क्रीन आपको टैनिंग से बचाता है। इसके साथी यह स्किन को डैमेज होने वाले लक्षणों को भी कम करता है। वहीं आप मार्केट में कई तरह के सनस्क्रीन देखते हैं जो कि काफी ज्यादा महंगे होते हैं और उनमें ऐसे केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जो स्किन के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में आप घर पर ही कुछ चीजों के इस्तेमाल से सनस्क्रीन बना सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में घर पर ही सनस्क्रीन बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप इसे घर पर खुद तैयार कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
इन चीजों का करें इस्तेमाल
सनस्क्रीन बनाने के लिए आपको आधा कप शिया बटर, दो चम्मच बीज वैक्स, दो चम्मच वर्जन नारियल तेल, एक चम्मच तिल का तेल, एक चौथाई चम्मच केरट सीड ऑयल, तीन बूंद लैवंडर एसेंशियल ऑयल, एक बाउल और पंप बोतल चाहिए होगी।
ऐसे बनाएं सनस्क्रीन
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कटोरी में आधा कप शिया बटर, दो बड़े चम्मच नारियल तेल और दो बड़े चम्मच बीज वैक्स डालें। इस कटोरी को पैन में रखकर गैस को स्लो करके सभी चीजों को मेल्ट कर लें। मेल्ट होने के बाद सभी चीजों का अच्छी तरीके से मिक्स कर लें और फिर आप इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें।
यह भी पढ़ें- Home Remedies: पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, अपनाएं ब्लैकहेड्स हटाने के ये आसान घरेलू नुस्खे
इस मिक्सचर को ठंडा होने के बाद इसमें आप तिल का तेल, कैरट सीड ऑयल और लैवंडर ऑयल मिक्स कर दें। इसके बाद इसे आप 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और आप फिर पंप बोतल में रख लें। आपका सनस्क्रीन बनकर तैयार है।









