rajasthanone Logo
Hair Home Remedies: आज हम आपको इस लेख में बालों को सिल्की, मजबूत और घने बनाने के बहुत ही असरदार नुस्खे बताएंगे, जिसको अपनाने के बाद कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Hair Home Remedies: हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। वहीं पॉल्यूशन और गलत खानपान की वजह से बाल बेजान और रुखे हो जाते हैं। कई बार लोग अपने बिजी लाइफस्टाइल की चलते बालों का ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में बालों का झड़ना आम हो जाता है। वहीं मौसम बदलने पर भी बाल बहुत ज्यादा टूटते हैं। कुछ लोगों के बाल तो बिल्कुल झाड़ू की तरह दिखने लगते हैं। अगर आप भी ऐसी ही कुछ समस्या का सामना कर रही हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है। आज हम आपको इस लेख में बालों को सिल्की, मजबूत और घने बनाने के बहुत ही असरदार नुस्खे बताएंगे, जिसको अपनाने के बाद कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा। आपको रात को सोने से पहले ये उपाय अपनाने हैं, जिससे आपके बाल मजबूत और चमकदार बनेंगे तो चलिए जानते हैं नुस्खों के बारे में।

सोने से पहले बालों को सुलझाएं

अक्सर महिलाएं रात को सोने से पहले बालों पर ध्यान नहीं देती हैं। वहीं दिन भर के उलझे हुए बालों में ही सो जाती हैं। ऐसे में बाल काफी टूटते हैं। आप सोने से पहले बालों को सुलझाएं। हल्के हाथों से कंघी करें। ऐसा करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नेचुरल ऑयल बालों में फैलता है।

हल्के हाथों से मसाज करें

रात को सोने से पहले आप बालों में नारियल तेल या बादाम तेल जरूर लगाएं। इसके लिए आप 5 से 10 मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें ताकि आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो और बालों की जड़े मजबूत हो। वहीं ऐसा करने से बालों में नमी भी बनी रहती है। कोशिश करें कि तेल हल्का गुनगुना होना चाहिए।

ढीली चोटी बनाएं

कुछ महिलाएं बालों को खोलकर सोती हैं जो कि सही आदत नहीं है। बाल खोलकर सोने से बाल ज्यादा उलझते हैं और ऐसे में बाल झड़ना बहुत कम होता है। इसलिए सोने से पहले हमेशा ढीली चोटी बांधें और ध्यान रखें की चोटी ज्यादा टाइट नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Skin Care Home Remedies: टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये बेस्ट उपाय और पाएं चमकती त्वचा

रात को सोने से पहले आप लिव इन कंडीशनर या सीरम लगाएं। यह आपके बालों को रात भर हाइड्रेट रखता है। इसके लिए आप आर्गन ऑयल या फिर एलोवेरा इस्तेमाल कर सकते हैं।

5379487