rajasthanone Logo
Healthy Lifestyle: आज हम आपके साथ कुछ मॉर्निंग रुटीन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद आप सेहतमंद जिंदगी बिता सकते हैं।

Healthy Morning Routine:आजकल सबसे मुश्किल भरा काम होता है सुबह जल्दी उठना। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको सही मॉर्निंग रूटीन जरूर अपनानी चाहिए, जो आपके शरीर और मन दोनों को तरोताजा रखे। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए। वहीं, अगर आप सुबह 6:00 बजे उठते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी फ्रेश महसूस नहीं करते हैं, तो ऐसे में आपको अपनी सुबह की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। इससे आप अपने शरीर और दिमाग को पूरे दिन शांत और फ्रेश रख सकते हैं। ऐसे में आज हम इस लेख में जानेंगे कि सुबह जल्दी उठने के साथ किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आप स्वस्थ और बेहतर जीवन जी सकें।

यह भी पढ़ें- Glowing Skin DIY: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? कॉफी, बेसन और दही से बनाएं ये असरदार फेस पैक

सबसे पहले आप सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। इसके बाद सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं। ऐसा इसलिए क्योंकि रातभर शरीर को पानी नहीं मिलता है। ऐसे में सुबह पानी पीना बेहद जरूरी होता है, भले ही आपको प्यास न लगी हो। इससे आपका पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।

अगर आपके घर के आसपास कोई पार्क है, तो सुबह कम से कम 10 मिनट वहां जरूर जाएं। अगर पार्क नहीं है, तो घर की छत या बालकनी में 10 मिनट तक बैठकर ताजी हवा और प्राकृतिक रोशनी का आनंद लें। सुबह की ताजी हवा और धूप आपके शरीर को पूरे दिन फ्रेश रखने में मदद करती है।

अगर आपको रोज योग या एक्सरसाइज करना पसंद नहीं है, तो आप बालकनी पर खड़े होकर हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। हाथ, गर्दन, पीठ और पैरों की स्ट्रेचिंग करने से शरीर की जकड़न कम होती है। इसके साथ ही मांसपेशियां भी एक्टिव हो जाती हैं। अगर आप इसे रोजाना करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। धीरे-धीरे योग या प्राणायाम करने की आदत भी जरूर डालें।

वहीं, सुबह उठने के तुरंत बाद किसी काम को करने का मन नहीं होता है। ऐसे में 5 से 10 मिनट तक शांत बैठें और गहरी सांस लें। ऐसा करने से आपका मन शांत रहता है और किसी भी काम पर फोकस करने की क्षमता बढ़ती है। इससे आप पूरे दिन अपने काम बेहतर तरीके से कर पाते हैं। इसके अलावा, सुबह उठते ही टीवी या मोबाइल फोन देखने से बचें। अगर आप अपने दिन की शुरुआत अच्छी आदतों के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन भी बेहतर और सकारात्मक तरीके से गुजरता है।

5379487