rajasthanone Logo
Haryali Teej Rajasthani Mehandi Designs: हम आपके लिए राजस्थानी मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं। जिसे आप अपने हाथों पर लगवा हैं। आइए एक नजर डालते हैं राजस्थानी मेहंदी डिजाइन पर।

Haryali Teej Rajasthani Mehandi Designs: हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत ही स्पेशल होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की उम्र और कुंवारी लड़कियां अपनी शादी में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए व्रत रखती हैं। 27 जुलाई को तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं खूब सजती संवरती हैं। नए- नए कपड़े पहनती हैं।

वहीं व्रत से एक दिन पहले महिलाएं मेहंदी भी लगाती है। मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। यह महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता है। हर महिला चाहती है उसकी मेहंदी सबसे खूबसूरत हो। आपकी इस परेशानी का हल निकालते हुए हम आपके लिए राजस्थानी मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं। जिसे आप अपने हाथों पर लगवा हैं। आइए एक नजर डालते हैं

राजस्थानी मेहंदी डिजाइन 

राजस्थान मेहंदी डिजाइन का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में जालीदार, हाथी, कमल, चक्र जैसी चीजों का डिजाइन आता है। राजस्थानी मेहंदी डिजाइन की बात ही कुछ अलग होती है। यह आपके हाथों को सुंदर बनाता ही है, साथ ही वहां की संस्कृति को भी दर्शाता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ राजस्थानी मेहंदी आइडिया लेकर आए हैं।

राजस्थानी झूमर मेहंदी

आजकल झूमर मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है। जैसे महलों की शोभा झूमर बढ़ाते हैं, ऐसे ही झूमर की डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएगी।

Rajsthani Jhumar Mehndi
राजस्थान झूमर मेहंदी।

राजस्थानी स्वास्तिक डिजाइन

आप मेहंदी के डिजाइन में स्वास्तिक बना सकती हैं। यह काफी ट्रेंडी डिजाइन है। इसे आप हथेली पर बना सकती हैं।

Swastik Mehandi
स्वस्तिक मेंहंदी।

राजस्थानी महल मेहंदी

आप आपने हाथों पर राजस्थान के खूबसूरत महलों से आइडिया लेकर लगवा सकती हैं।

Rajasthani Mahal Mehandi
राजस्थानी महल मेंहंदी।

राजस्थानी दुल्हा - दुल्हन मेहंदी

आप अपने हाथों पर दुल्हा- दुल्हन भी बनवा सकती हैं। इसे आप हथेली पर या कोहनी के नीचे बनवा सकती हैं। साथ ही आप फुल की पंखुड़िया, नुकीले स्ट्रॉक्स, बूंदे जैसी डिजाइन से हाथों को मेहंदी से सजा सकती है। 

Dulha and Dulhan Mehandi
दूल्हा और दुल्हन मेहंदी।

यह भी पढ़ें- Gold Buying Rules: क्रेडिट कार्ड से गोल्ड खरीदना अब होगा आसान, जानिए क्या है इसके नियम और शर्तें हैं।

5379487