rajasthanone Logo
Sweet Potato Buying Tips : जब भी अब बाजार जाए तो कोशिश करें गहरे लाल या बैंगनी रंग की शकरकंद खरीदें। इसके अलावा ध्यान रहे शकरकंद में झुर्रियां नहीं होनी चाहिए यह उसकी पुराने होने की पहचान होती है।

Sweet Potato Buying Tips : सर्दियों में शकरकंद की मांग हर बाजार में बढ़ जाती है, लेकिन अक्सर बाहर से अच्छी दिखने वाली शकरकंद पकने के बाद फीकी या सूखी निकल आती है। ऐसे में सही और मीठी शकरकंद चुनना कई लोगों के लिए मुश्किल बन जाता है। इसी परेशानी का आसान समाधान हम आपसे साझा करेंगे। शकरकंद खरीदते समय अपनाई जाने वाली एक सरल तरकीब यह है, जिससे बिना काटे या चखे ही उसकी मिठास और ताजगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। सिर्फ हाथ में उठाकर ही शकरकंद के अंदर छिपी मिठास और रसीलेपन को पहचाना जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे...

वजनी शकरकंद में होता है मिठास

जब आप बाजार में शकरकंद खरीदने जाएं तो हाथ में उठाते ही मीठे शकरकंद का एहसास हो जाएगा। अगर शकरकंद भारी है तो उसमें स्टार्च और शुगर की मात्रा सही होती है, जिससे भूनने या उबालने के बाद अधिक मीठी लगती है। वहीं, हल्के शकरकंद में मॉइश्चर खत्म हो चुकी होती है और वह रेशेदार या सूखी हो सकती है।

छोटे और मीडियम साइज शकरकंद 

वहीं, शकरकंद के आकार की बात करें तो छोटे और मीडियम साइज के शकरकंद में मिठास अधिक रहती है। बड़ी साइज वाली शकरकंद के अंदर मोटे रेशे होते हैं।

शकरकंद का रंग और चमक

जब भी अब बाजार जाए तो कोशिश करें गहरे लाल या बैंगनी रंग की शकरकंद खरीदें। इसके अलावा ध्यान रहे शकरकंद में झुर्रियां नहीं होनी चाहिए यह उसकी पुराने होने की पहचान होती है। इसके अलावा अगर शकरकंद के ऊपर छोटे-छोटे अंकुर निकल रहे या गढ्ढे दिख रहे हैं तो भी नहीं खरीदें। 

दाग-धब्बों की जांच करके ही खरीदें 

अगर शकरकंद कहीं से गला हुआ है या फिर उसमें दाग धब्बे हैं तो उसे ना खरीदें। हमेशा साफ सुथरा ही शकरकंद खरीदना चाहिए। क्योंकि इसमें फंगस तेजी से फैलता है और छोटा सा दाग भी इसे कुछ घंटे में खराब कर सकता है। 

मिट्टी लगी हुई शकरकंद खरीदना बेहतर

अगर लोग बाजार में जाकर धुले हुए सब्जी और फल खरीदने का प्रयास करते हैं। लेकिन शकरकंद में मिट्टी लगी है तो भी आप इसे ले सकते हैं क्योंकि इसके ताजे होने की पहचान है।

यह भी पढ़ें...Black Neck Home Remedies: काली गर्दन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा चमकदार निखार

5379487