rajasthanone Logo
Coconut Oil Side Effect: नारियल तेल के फायदे के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं, बहुत कम लोगों को इस बारे में जानकारी होती है कि नारियल का तेल कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

Coconut Oil Side Effect: सर्दियों के मौसम में ड्राइनेस की समस्या होना बहुत ही आम बात होती है। वहीं इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के मॉइश्चराइजर लगाते हैं, जिसमें नारियल तेल सबसे अच्छा मॉइश्चराइजर का काम करता है। ज्यादातर लोगों  को नारियल के तेल के फायदे पता होते हैं। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि नारियल का तेल कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि नारियल का तेल किन लोगों को लगाने से बचना चाहिए।

ऑयली स्किन वाले नारियल का तेल लगाने से बचें

आपको बता दें कि जिन लोगों की ऑइली स्किन है वह लोग नारियल का तेल लगाने से बचें, क्योंकि नारियल तेल कॉमेडोजेनिक होता है। मतलब कि यह तेल स्किन के पोर्स को बंद करता है।

पिंपल्स की समस्या को बढ़ाता है

जिन लोगों को पिंपल्स की दिक्कत रहती है, उन लोगों को भी नारियल का तेल लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पिंपल्स को बढ़ाने का काम कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Winter Skin Care: सर्दियों में त्वचा को चमकदार रखने के लिए अपनाएं शहनाज हुसैन के बेहतरीन ब्यूटी टिप्स

एलर्जी का कारण बन सकता है नारियल तेल

कुछ लोगों को स्किन पर बहुत जल्दी एलर्जी हो जाती है। वह लोग नारियल का तेल न लगाएं, क्योंकि नारियल का तेल लगाने से खुजली, जलन जैसी प्रॉब्लम भी हो सकती है।

5379487