Skin Care Tips: लड़का हो या लड़की, हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा चमकदार दिखे। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय ही नहीं होता कि वे अपनी स्किन पर ध्यान दे सकें। ऐसे में उनका चेहरा डल और बेजान दिखाई देने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह लेख आपके काम आ सकता है। क्योंकि आज हम आपको एक सिंपल स्किन केयर रूटीन के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप रोज सिर्फ 10 मिनट देकर अपनी स्किन को हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
क्लींजिंग से करें शुरुआत
स्किन केयर की शुरुआत हमेशा क्लींजिंग से करें। ऐसा करने से चेहरे की धूल, मिट्टी और गंदगी साफ हो जाती है। इसके लिए आप सुबह और रात अपनी स्किन टाइप के मुताबिक फेस वॉश या क्लींजर से चेहरा साफ करें। ऐसा करने से त्वचा अच्छी तरह साफ होती है और आपकी स्किन फ्रेश महसूस करती है।
इसके बाद अपने चेहरे पर टोनर जरूर लगाएं। टोनर स्किन को फ्रेश करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखता है। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आप वॉटर-बेस्ड टोनर का इस्तेमाल करें। चाहें तो गुलाब जल को भी टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके बाद चेहरे पर सीरम जरूर लगाएं। सीरम में कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा की गहराई से देखभाल करने में मदद करते हैं। साथ ही यह फाइन लाइंस को कम करने में भी सहायक होता है। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
यह भी पढ़ें- Wheat Flour Uses: पुराना आटा फेंकने से पहले जान लें इसके कमाल के इस्तेमाल, सफाई से लेकर कपड़ों तक आएगा काम
इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसे लगाने से त्वचा को पर्याप्त नमी मिलती है और वह मुलायम बनी रहती है। मॉइश्चराइजर को हमेशा सीरम लगाने के बाद लगाएं।
वहीं, मॉइश्चराइजर लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें। अगर आप घर से बाहर जाते हैं, तो कम से कम SPF 30 वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। यह आपकी त्वचा को यूवी किरणों से बचाने में मदद करती है। साथ ही टैनिंग की समस्या से भी राहत दिलाती है।









