rajasthanone Logo
Wheat Flour Uses: आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप आटे को कहां-कहां इस्तेमाल कर सकते हैं।

Wheat Flour Uses: आटा हर घर की रसोई में मौजूद होता है, क्योंकि बिना आटे के खाना बनाना मुश्किल होता है। आटे का इस्तेमाल रोटी, पराठे और पूरी बनाने में किया जाता है, जिनका सेवन लगभग सभी घरों में किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि आटे का इस्तेमाल केवल खाने की चीजों में ही नहीं, बल्कि कई अन्य कामों में भी आसानी से किया जा सकता है। घर की सफाई से लेकर कपड़ों की देखभाल तक, आटा कई तरह से उपयोगी साबित हो सकता है। अगर आपके घर में आटा पुराना हो गया है और आप उसे फेंकने की सोच रहे हैं, तो यह आपकी बहुत काम आ सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

अगर आपकी रसोई में स्टील की सिंक या स्टील के बर्तनों की चमक फीकी पड़ गई है, तो ऐसे में आप आटे की मदद से उन्हें फिर से चमकदार बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बर्तनों को साबुन और पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद उन्हें सूखने दें। अब सूखे कपड़े पर थोड़ा सा आटा लेकर बर्तनों पर रगड़ें और आखिर में साफ कपड़े से पोंछ दें।

अगर बच्चों के खिलौने खत्म हो गए हैं, तो ऐसे में आप घर में मौजूद आटे से मुलायम आटा (डो) बनाकर उन्हें खेलने के लिए दे सकते हैं। इसके लिए आप आटा, नमक, पानी और फूड कलर्स मिलाकर इसे तैयार कर सकते हैं। वहीं, स्कूल प्रोजेक्ट या पेपर क्राफ्ट में ज्यादातर लोग गोंद का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप आटा, चीनी और पानी का घोल बनाकर इसे हल्का पका लें। ठंडा होने के बाद यह मिश्रण आपके होममेड गोंद की तरह काम करता है।

घर के इन 5 कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आपके तांबे के बर्तन चिपचिपे हो गए हैं, तो ऐसे में आप एक बैग में थोड़ा सा आटा डालकर उसमें बर्तन रखें और बैग को अच्छी तरह हिला लें। इसके बाद बर्तन को निकालकर साफ कपड़े से पोंछ दें। ऐसा करने से बर्तनों की चिपचिपाहट कम हो जाएगी। अगर आपके पौधों की पत्तियों में कीड़े लग गए हैं, तो ऐसे में आप सूखी पत्तियों पर हल्का सा आटा छिड़क सकते हैं। ऐसा करने से पौधों को कीड़ों से बचाने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: सफेद सिरका और तेज पत्ते से बनाएं नेचुरल क्लीनर, घर की सफाई होगी आसान

अगर आप चाहते हैं कि आपके कपड़े ज्यादा कड़क और साफ दिखें, तो ऐसे में आप आटे से घर पर स्टार्च बना सकते हैं। इसके लिए आधा कप उबलते पानी में आटा डालकर थोड़ा गाढ़ा होने तक पका लें। फिर इसे ठंडा करके एक स्प्रे बोतल में भर लें। कपड़ों को कड़क करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

5379487