Junior Engineer Recruitment Rajasthan: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान सरकार ने युवाओं रोजगार देने के लिए एक नया अवसर खोला है। यह प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण फैसला है। अगर आप भी राजस्थान में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे हैं और उसके लिए योग्यता रखते हैं तो ये खबर आपके लिए है।
364 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती
राजस्थान प्रदेश के जल संसाधन विभाग में नौकरी निकली वाली है, जिसकी जानकारी खुद विभाग के मंत्री ने दी है। जानकारी के मुताबिक कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) के कुल 364 पदों पर भर्ती की जानी है।
मंत्री ने दी जानकारी
राजस्थान के जल संसाधन मंत्री और भाजपा नेता सुरेश सिंह रावत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में हमारी सरकार ने सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की कवायत शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश के जल संसाधन विभाग में लंबे समय से रक्त पड़े 364 पदों पर भर्ती की जानी है।
युवाओं को रोजगार के साथ कार्यशैली भी होगी मजबूत
इन खाली पदों पर भर्ती हो जाने के बाद जल संसाधन विभाग के कार्यों को और बेहतर और सरल बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इससे न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि विभाग के कार्य शैली भी मजबूत होगी।
पदों का विवरण
कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिग्री) - 165 पद,
सिविल (डिप्लोमा) - 97 पद,
मैकेनिकल (डिग्री) - 4,
मैकेनिकल (डिप्लोमा) - 10 पद
अनुसूचित वर्ग हेतु आरक्षित सिविल (डिग्री) - 28 पद
सिविल (डिप्लोमा) - 60 पद
कब होगी भर्ती?
जानकारी के मुताबिक जल संसाधन विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को इन सभी 364 पदों पर जूनियर इंजीनियरिंग भर्ती की आवश्यकताएं भेज दी हैं। इन पदों पर डिग्री और डिप्लोमा दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही अधिसूचना जारी कर सकता है।