How To Make Resume: कोई भी नौकरी पाने के लिए पहली सीढ़ी होती है रिज्यूमे। अक्सर लोगों को पहली नौकरी के समय रिज्यूमे बनाने में कई परेशानी आती है। वहीं अगर आपने सही तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रिज्यूमे बनाया है तो आपको नौकरी पाने में आसानी होती है। वहीं अच्छा रिज्यूमे होने से आपका इम्प्रेशन भी अच्छा पड़ता है। कई बार लोगों के पास क्वालिफिकेशन और स्किल्स दोनों ही होते हैं। इसके बावजूद उनका रिज्यूमे सिलेक्ट नहीं होता है। इसके पीछे का कारण होता है, आपके रिज्यूमे का सही तरीके से न बनना। आज हम आपकी इस परेशानी का हल निकालते हुए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आप एक अच्छा रिज्यूमे तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
यह हैं टिप्स
- जब आप रिज्यूमे बनाते हैं उस वक्त यह ध्यान रखें कि आप किस पद या कंपनी के लिए रिज्यूमे बना रहे हैं। उसकी जरूरत अनुसार ही आप अपनी योग्यताओं, स्किल्स को सही तरीके से मेंशन करें।
-रिज्यूमे में उस हॉबी के बारे में ही लिखें जिसके बारे में आपको सही जानकारी हो। ताकि आप हॉबी से जुड़े सवाल पूछे जाने पर घबराएं नहीं।
- रिज्यूमे को ज्यादा पेज का न बनाएं। किसी भी नियोक्ता के पास इतना समय नहीं होता कि आपका लंबा चौड़ा रिज्यूमे पढ़े। कोशिश करें कि रिज्यूमे एक ही पेज का हो।
- अगर आप फ्रेशर हैं तो आप अपने करियर में क्या हासिल करना चाहते हैं और करियर ऑब्जेक्टिव के बारे में बताएं। अभी आपके पास एक्सपीरियंस में बताने के लिए कुछ नहीं है।
- हर पद और कंपनी के लिए एक ही रिज्यूमे का इस्तेमाल न करें। इससे आपको नुकसान होगा। जॉब प्रोफाइल के मुताबिक ही अपनी स्किल को बदल कर लिखें।