rajasthanone Logo
Healthy Habits Everyone Should Have: अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो आपको अपनी जिंदगी में कुछ आदतों को अपनाना जरूरी है।

Healthy Habits Everyone Should Have: आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन के चलते काफी परेशान रहते हैं। वहीं लोग सेहतमंद रहने या वजन घटाने में इसलिए फेल हो जाते हैं, क्योंकि उनका 'डाइट या वर्कआउट प्लान' मुश्किल होता है और वह रोज उसे फॉलो नहीं कर पाते हैं। ऐसे में काम आती है 'माइक्रो हेल्थ हैबिट्स' यानी ऐसी छोटी आदतें, जिन्हें रोज करना आसान है और यह बिना किसी मानसिक बोझ के भूख, डाइजेशन, ब्लड शुगर और नींद को नेचुरल तरीके से सुधार देते हैं। ऐसे में आज हम आपके साथ कुछ छोटी-छोटी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बदल कर आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं।

अपनाएं ये आदतें

- सुबह उठते ही 250-300 ML पानी पिएं, ताकि रातभर की डिहाइड्रेशन दूर हो सके। खाने से 15-20 मिनट पहले एक गिलास पानी पीने से पेट भरा महसूस होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

- नॉन-एक्सरसाइज एक्टिविटी थर्मोजेनेसिस यानी दिनभर के आम कामों में जैसे- खड़े होना, चलना, सीढ़ियां चढ़ना में कैलोरी बर्न करना। हर घंटे में 2 मिनट के लिए खड़े हों व फोन पर बात करते समय टहलें।

- खाने के तुरंत बाद की गई वॉक आपकी मांसपेशियों को ग्लूकोज का इस्तेमाल करने में मदद करती है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। इसलिए खाना खाने के बाद तुरंत लेटे नहीं, 10 मिनट वॉक करें।

- खाना 20 फीसदी धीरे चबाकर खाएं। तेजी से खाने से, पेट भरने का संकेत दिमाग तक पहुंचे, तब तक हम ज्यादा खा चुके होते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ साइंस, अमेरिका की स्टडी के मुताबिक धीरे चबाकर खाने से कैलोरी कंज्यूम होती है।

- रात को देर से खाने या आधी रात को स्नैकिंग करने से शरीर प्रभावित होता है। इसलिए खाने के बाद किचन का काम खत्म और एंट्री बंद करें। अगर बहुत तेज क्रेविंग हो, तो केवल पानी या हेल्दी ऑप्शन चुनें।

- हम जितनी बड़ी प्लेट में खाना लेते हैं, उतना ही ज्यादा खा लेते हैं। इसलिए खाने की मात्रा नियंत्रित करने के लिए छोटी प्लेट और कटोरी का इस्तेमाल करें और प्लेट का आधा हिस्सा सलाद और सब्जी से भरें।

5379487