rajasthanone Logo
Summer Care: आज हम आपके साथ गर्मियों के मौसम में पेट को ठंडा रखने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अजमाकर आप इस मौसम में पेट की समस्या से राहत पा सकते हैं।

Summer Care: गर्मियों के मौसम में खाने के तुरंत बाद पेट जलन, एसिडिटी या फिर भारीपन जैसी समस्याएं होना बहुत ही आम बात है। ऐसे में इसके पीछे की वजह तेज गर्मी हो सकती है, क्योंकि यह आगे जाकर गंभीर परेशानी भी बन सकती है। ऐसे में आपको इस मौसम में पेट को ठंडा रखना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। बाहर के बढ़ते तापमान का असर पेट पर भी पड़ता है। इस मौसम में ब्लोटिंग, पेट फूलना, इंडाइजेशन और एसिडिटी जैसी परेशानियां काफी ज्यादा होने लगती हैं। वहीं, भारी खाना खाने से आपकी परेशानी और भी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको अपने शरीर और पेट को ठंडा रखने की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। चलिए जानते हैं कि आप किस तरीके से पेट को ठंडा रख सकते हैं ताकि आपकी बॉडी डिहाइड्रेट न हो।

सीमित मात्रा में भोजन करें। ओवरईटिंग करने से भी परेशानी बढ़ने लगती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में तली-भुनी और स्ट्रीट फूड जैसी चीजें खाने से बचें, क्योंकि गर्मी के मौसम में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं। वहीं, पेट में लंबे समय तक गर्मी रहने से सूजन और अल्सर जैसी परेशानियों का भी डर रहता है।

गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए आप लिक्विड का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। इसके लिए आप छाछ, ग्रीन टी, हिबिस्कस टी, धनिया का पानी, पुदीने का पानी, नारियल पानी, सत्तू और दही जैसी चीजों का ज्यादा सेवन करें। वहीं आप चाहे तो हर रोज सुबह गोंद कतीरा का पानी भी पी सकते हैं।

इस मौसम में हल्का भोजन करें। ज्यादा तैलीय चीजें खाने से बचें। गर्मियों में मूंग की दाल, अरहर की दाल, खिचड़ी और दलिया जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। पेट को ज्यादा समय तक खाली न रखें, क्योंकि इससे एसिडिटी की परेशानी बढ़ जाती है।

देर रात भारी खाना खाने से बचें और बाहर की खुली चीजें खाने से परहेज करें, क्योंकि इससे पेट में जलन का खतरा रहता है। अगर आपको बार-बार पेट दर्द, उल्टी या ब्लोटिंग की समस्या बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

5379487