Swine Flu Symptoms:स्वाइन फ्लू के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, इन दिनों बारिश के मौसम के बीच सर्दी-खांसी बहुत ही आम समस्या हो गई है। ऐसे में लोग इसे बदलते मौसम की बीमारी समझकर लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसके कुछ लक्षण गंभीर समस्या का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में इन लक्षणों पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है। वहीं आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि स्वाइन फ्लू कैसे फैलता है। इसके साथ ही, इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में भी जानेंगे, ताकि आप समय रहते सावधान हो सकें। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी तमाम जानकारी।
सर्दी-खांसी को न करें नजरअंदाज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वाइन फ्लू, इन्फ्लुएंजा ए वायरस से होने वाला एक इंफेक्शन है, जो इन्फ्लुएंजा ए वायरस के सबटाइप से होता है। यह सीधे आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम पर अटैक करता है, जिस कारण से सांस से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। वहीं, इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचानना सबसे ज्यादा जरूरी है, ताकि आप समय रहते ध्यान दे सकें। चलिए जानते हैं स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बारे में।
जानें इसके लक्षण
बुखार आना।
खांसी होना।
गले में खराश होना।
नाक बंद हो जाना।
सिर में दर्द होना।
मांसपेशियों में दर्द रहना।
कंपकंपी होना।
थकावट महसूस होना।
कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की भी समस्या हो सकती है।
सांस लेने में दिक्कत होना।
इन बातों का रखें ख्याल
बार-बार हाथ धोते रहें। आंख, नाक और मुंह पर बार-बार छूने से बचें। आसपास के वेंटिलेशन का ख्याल रखें। अगर आपको फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो आप घर पर ही रहें और दूसरों के संपर्क में न आएं। खाते और छींकते समय टिश्यू या कोहनी का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही, अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए खास ख्याल रखें।










