Roasted Chickpeas: भुने हुए देसी चने हेल्दी स्नैक के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर समेत तमाम खनिज पाए जाते हैं। आइए जानते हैं भुने हुए चने खाने के फायदे...
भुने हुए देसी चने खाने से मिलती है ऊर्जा
भुने हुए देसी चनों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है। अगर गर्मियों में थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो एक मुट्ठी चने का सेवन करने से ताजगी और स्फूर्ति आ जाती है। जो लोग शारीरिक व्यायाम करते हैं, उनके लिए भुने हुए चने बेहद फायदेमंद होते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं भुने हुए चने
भुने हुए चनों का नियमित सेवन करने से हड्डियों के दर्द से राहत मिलती है। भुने हुए चनों में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।
वजन कम करने में सहायक
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको नियमित रूप से भुने हुए चनों का सेवन करना चाहिए। भुने हुए चने खाने से जल्दी भूख नहीं लगती और पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है।
पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
भुने हुए चनों में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता गै, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। इससे कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इसका नियमित सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याओं में राहत मिलती है।
खून की कमी के लिए फायदेमंद
अगर किसी व्यक्ति के अंदर खून की कमी पाई जाती है, तो भुने हुए चने फायदेमंद साबित हो सकते हैं। भुने हुए चनों में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
हृदय के लिए फायदेमंद
भुने चने में मौजूद पॉलिअनसेचुरेटेड फैट्स और कम सोडियम स्तर हृदय के लिए लाभदायक होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रहता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
भुने हुए चनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रह सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भुने चनों का सेवन करना एक अच्छा ऑप्शन है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।










