Covid 19 cases increase in Rajasthan: भारत में फिर एक बार कोरॉना वायरस ने रफ्तार पकड़ी है। राजस्थान में भी तेजी से संक्रमण के केस बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार के दिन प्रदेश से 7 नए कोविड से संक्रमित व्यक्ति मिले। जिनमें से 5 तो केवल राजधानी जयपुर से ही थे। गजेंद्र सिंह खींवसर (चिकित्सा मंत्री) ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। लगातार केस के बढ़ने से प्रदेश सरकार अब अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है।
इस बार यह वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं
चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ साथ गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी बताया है कि इस बार कोरोना वायरस का यह वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है। लोगों को खांसी, जुकाम, बुखार से बचाव करना आवश्यक है। साथ ही अगर कुछ महसूस करें तो, अपने आसपास के किसी भी चिकित्सा संस्थान में जाकर जांच और उपचार अवश्य करवा लें।
प्रदेश से मिले 7 मामले
बुधवार को प्रदेश से कोरोना वायरस के नए केस 7 आए थे। जिसमें से 5 केस तो, जयपुर से ही थे। 5 केसों में से 2 SMS अस्पताल, 1 निजी जांच लैब, 1 RUHS और 1 केस जयपुरिया अस्पताल से मिला था। 2 केस पहले जोधपुर ऐम्स में भी मिले थे। साथ ही 1 संक्रमण का केस बालोतरा, 1 केस बीकानेर और 1 केस दौसा से मिला। दौसा में 5 वर्षीय बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई। सभी केसों को मिलाकर अब प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 39 पहुंच गई है।
हाई अलर्ट मोड पर रहे सभी अफसर
कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ने के बाद चिकित्सा मंत्री ने गर्भवती महिलाओं, बूढ़े-बुजुर्गों, गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों और बच्चों को विशेष रूप से अपना ध्यान रखने की सलाह दी है। साथ ही विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में बेड, जांच सामग्री, दवाइयां और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। जिससे संक्रमण से ग्रसित मरीजों का इलाज तुरंत और बेहतर तरीके से हो सके।
यह भी पढ़ें -