Women Health News: पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में और कमर दर्द में काफी तेज दर्द होता है। ऐसे में कई बार यह दर्द बर्दाश्त करना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। कुछ महिलाएं दर्द को कम करने के लिए पेन किलर का सहारा लेती हैं, तो कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। इसमें से एक नुस्खा है गर्म पानी पीना, हॉट वॉटर बैग से सिकाई करना या फिर गर्म पानी से नहाना। लेकिन आपको बता दें कि क्या सच में यह फायदेमंद होता है? तो ऐसे में आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी देंगे।
दर्द और ब्लोटिंग से मिल सकती है राहत
एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स में गर्म पानी पीने या हॉट वॉटर बैग से सिकाई करने से क्रैंप्स कम हो सकते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि पेट में फंसी गैस भी बाहर निकलती है। इसके साथ ही पीरियड्स में गर्म पानी पीने से और भी कई फायदे मिलते हैं। गर्म पानी पीने से पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और मांसपेशियों की जकड़न कम होती है। जब बच्चेदानी और आसपास की मसल्स में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, तो दर्द कम होता है।
वहीं, पीरियड्स के समय महिलाओं को गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या होती है, जिस वजह से पेट भी ठीक तरीके से साफ नहीं हो पाता है। इस वजह से भी कई बार महिलाओं को पेट दर्द होता है। ऐसे में अगर आप गर्म पानी पीते हैं, तो इन सभी परेशानियों से भी राहत मिलती है। वहीं, महिलाएं पीरियड्स में काफी कमजोर महसूस करती हैं। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप गर्म पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट भी रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 5 Healthy Tips: सेहतमंद रहने के लिए रोज करें ये 5 काम, शरीर और दिमाग दोनों रहेंगे फिट
अगर आप पीरियड्स के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो आप गर्म पानी में अजवाइन, जीरा, अदरक, दालचीनी और मेथी को उबालकर भी पी सकते हैं। इससे आपको दर्द से भी राहत मिल सकती है। साथ ही, ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होगी और फ्लो भी अच्छा रहेगा।









