rajasthanone Logo
Health Tips: दिन रात काम - काम की रट लगाने वाले लोग भी रात को बहुत कम सोते हैं। आज लोग सोने में बहुत कंजूसी करते हैं। वहीं कई बार देखा जाता है कि प्रेमी रात- रात पर फोन पर बात करते हैं। लोगों यह आदत उनकी जान भी ले सकती है।

Healthy Habits: आजकल फोन चलाने का ट्रेंड इतना ज्यादा है कि लोग अपनी सेहत का भी ख्याल नहीं रखते हैं। कई बार लोग लोग पूरी रात सोशल मीडिया पर ही निकाल देते हैं तो कई बार घंटो फोन पर बात करते हैं। इंसान की यह आदत जानलेवा भी हो सकती है। वहीं दिन रात काम - काम की रट लगाने वाले लोग भी रात को बहुत कम सोते हैं। आज लोग सोने में बहुत कंजूसी करते हैं। वहीं कई बार देखा जाता है कि प्रेमी रात- रात पर फोन पर बात करते हैं। लोगों यह आदत उनकी जान भी ले सकती है। हाल ही में हुई रिसर्च से सामने आया है कि कम सोने से जान जाने का ज्यादा खतरा होता है।

इंसान की होती है क्वालिटी लाइफ भी खराब (Sleep stroke symptoms)
एक्सपर्ट ने कम नींद (Sleeping Habits)लेने वालों को सावधान किया है। रिसर्च से पता चला है कि नींद कम लेने से स्ट्रोक का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में इंसान की क्वालिटी लाइफ भी खराब होती है। इसके साथ ही समय से पहले मौत आने का भी डर रहता है। इसके साथ ही कई बीमारियों के होने का भी डर रहता है। कम सोने से दिल से जुड़ी बीमारी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। 

यह भी पढ़ें- Cardiac Arrest: जानें क्या होता है कार्डियक अरेस्ट और कैसे करें इससे बचाव

दोनों ही आदत सेहत के लिए हानिकारक (Less Sleep Causes)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चार घंटे से कम और 8 घंटे से ज्यादा सोना दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं शोधकर्ताओं की मानें तो यह खतरा पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होता है। देखा जाता है कि महिलाओं की नींद अनियमित होती है। वहीं स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि इंसान 4 घंटे से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।

5379487