Cardiac Arrest: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी ने लोगों का लाइफस्टाइल बिल्कुल बदल के रख दिया है। जिसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है उनके खानपान पर। जिस कारण लोग बीमारियों से घिरे रहते हैं। खराब खान पान और बढ़ती टेंशन के चलते लोगों को दिल की बीमारियां हो रही हैं। दिल की बीमारी के चलते लोग अपनी जान तक गंवा देते हैं। जिसमें कार्डियक अरेस्ट भी शामिल हैं। आज हम आपको इस लेख में कार्डियक अरेस्ट और इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताएंगे। तो आइए जानते हैं।
कार्डियक अरेस्ट क्या होता है
आइए सबसे पहले जानते हैं कि कार्डियक अरेस्ट क्या होता है। आपको बता दें यह एक ऐसी सिचुएशन होती है जब अचानक से इंसान का दिल काम करना बंद कर देता है। जिस कारण पूरी बॉडी में ब्लड फ्लो रुक जाता है। ऐसे में मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए, नहीं तो जान जाने का भी डर रहता है।
जानें कार्डियक अरेस्ट के कारण
- कार्डियक अरेस्ट का सबसे पहला रिस्क होता है कोरोनरी आर्टरी डिजीज। इसमें खून को दिल तक पहुंचाने वाली धमनियों में प्लाक जम जाता है। जिससे वो छोटी हो जाती हैं। ऐसे में दिल का ब्लड फ्लो कम हो जाता है। जमा हुआ प्लाक टूट कर खून के थक्के बन जाते हैं। जिससे ब्लड फ्लो रुक जाता है और कार्डियक अरेस्ट होने का कारण बन जाता है।
- वहीं कई बार दिल की मांसपेशी मोटी, कमजोर या सख्त हो जाती हैं। जिससे दिल के पंप होने की क्षमता पर असर पड़ता है। वहीं कार्डियक अरेस्ट आने के कई बार जेनेटिक फैक्टर भी होते हैं।
यह भी पढ़ें- Ear Cleaning Tips: कान का मैल निकालने के लिए न करें सेफ्टी पिन या उंगली का इस्तेमाल, ये हैं साफ करने का बेस्ट उपाय
कार्डियक अरेस्ट से जोखिम से बचने के लिए इन फूड्स से रहें दूर
- प्रोसेस्ड मीट जैसे हॉट डॉग, सॉसेज आदि चीजों में सैचुरेटेड फैट, सोडियम ज्यादा मात्रा में होता है। जिससे रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और कार्डियक अरेस्ट जैसी दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है।
- ज्यादा मीठी चीज खाना भी शरीर के लिए हानिकारक होता है। कैंडी, सॉफ्ट ड्रिंक्स. मीठाई जैसी चीजें आपको मोटा भी करती हैं। साथ ही दिल की बीमारियों को दावत भी देती हैं।
- बीफ या मटन का ज्यादा सेवन भी दिल की बीमारी बनने का कारण बनता है। ऐसे में समझदारी है कि आप इन चीजों से परहेज करें।