Overeating Side Effects: खाने का शौकीन कौन नहीं होता है। वहीं कई बार स्वाद-स्वाद के चक्कर में इंसान एक बार में ज्यादा खाना खा लेता है। वहीं कुछ लोगों की ओवरईटिंग (ज्यादा खाना) की आदत होती है। वहीं ये ज्यादा खाने की आदत से आप मोटे तो होते ही हैं। इसके साथ ही शरीर में कई तरह की बीमारी होने का डर रहता है। आज हम आपको ज्यादा खाने से होने वाली बीमारी के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही इससे बचने के उपाय भी बताएंगे।
वजन बढ़ना
ज्यादा खाना खाने से शरीर में कैलोरी ज्यादा जाती है। जिससे शरीर में फैट जमा होने लगता है और वजन तेजी से बढ़ता है। ज्यादा वजन होने से हार्ट की समस्या, बीपी और डायबिटीज जैसी परेशानी होने लगती है।
फैटी लिवर
आज कल फैटी लिवर की परेशानी बहुत ही आम हो गई है। शरीर में ज्यादा फैट होने से वो लिवर में जमने लगता है। जो लिवर के फंक्शन को डिस्टर्ब करती है। ऐसे में शरीर में गंभीर बीमारी होने का डर रहता है।
डायबिटीज टाइप 2
अगर आप खाने में ज्यादा मीठा लेते हैं तो इससे इंसुलिन बढ़ने का डर रहता है। ऐसे में ब्लड में शुगर बढ़ता है और डाइबिटिज टाइप 2 होने का डर रहता है।
यह भी पढ़ें- Migraine Home Remedies: माइग्रेन के दर्द से हैं परेशान? ये 2 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत राहत
ऐसे करें बचाव
1. भोजन करने से पहले पानी पी लें। ऐसा करने से पेट भरा लगता है और खाना कम खाया जाता है।
2.खाना धीरे-धीरे खाएं और हमेशा चबाकर खाएं।
3. खाने में फाइबर वाली चीजें ज्यादा लें।
4. ड्राई फ्रूट्स खाएं या ओमेगा 3 युक्त चीजें खाएं।










