rajasthanone Logo
Migraine Home Remedies: माइग्रेन से राहत के लिए आज हम आपके साथ बहुत ही असरदार नुस्खे शेयर करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको जल्द सिरदर्द कम होगा।

Migraine Home Remedies: माइग्रेन का दर्द काफी तकलीफ देय होता है। कई बार माइग्रेन के दर्द में उल्टी और मतली जैसी परेशानी भी होती है। ऐसे में तेज आवाज और न ही रोशनी बर्दाश्त होती है। ऐसे में लोग परेशानी से राहत पाने के लिए दवाई का सहारा ढूंढते हैं। जिससे वो कुछ देर के लिए तो राहत पा लेते हैं, लेकिन जड़ से दर्द नहीं जाता है। आज हम आपको इस लेख में माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिसे अपनाकर आप इस परेशानी से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

पिएं ये चाए
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए साबुत धनिया। इसे आप पानी में 2-3 तुलसी के पत्ते और आधा चम्मच सौंफ डालकर उबालें। फिर इसे छानकर 1 चम्मच शहद मिलाकर रोज थोड़ा थोड़ा पिएं। इसके सेवन से जल्दी माइग्रेन की परेशानी से आराम मिलता है। इसे आप खाली पेट न पिएं।

इस लेप से मिलेगा आराम

दालचीनी और शहद में कई लाभाकारी तत्व होते हैं। इन दोनों के मिक्सचर से आसानी से दर्द कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक कटोरी में दालचीनी पाउडर लेना है। इसके बाद आप इसमें शहद मिक्स करते हुए पेस्ट बनाएं। पेस्ट ज्यादा गाढ़ा न हो। इसे आप माथे पर तकरीबन 20-30 मिनट के लिए लगाएं। फिर इसे आप गुनगुने पानी से धो लें। इस लेप को आप माइग्रेन के दर्द की शुरूआत में ही लगा लें। आपको जल्द ही आराम मिल जाएगा।

5379487