Kabz Ke Gharelu Upay:आजकल ज्यादातर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते काफी परेशान रहते हैं, जिसमें कब्ज की परेशानी सबसे आम है। वहीं अगर ये दिक्कत ज्यादा दिन तक बनी रहे तो ये गंभीर परेशानी का भी कारण बन सकता है। जिसमें पाइल्स, पेट फूलना जैसी परेशानी भी शामिल है। ऐसे में आप घरेलू नुस्खे अपनाकर कब्ज की परेशानी से बच सकते हैं। अगर आप दही में अलसी मिला कर खाते हैं तो कब्ज की परेशानी दूर होती है। इसके साथ ही आपको सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं इसे खाने से क्या फायदे मिलते हैं।
जानें दही के फायदे
आपको बता दें कि दही में प्रोबायोटिक पावर होते हैं। इसके साथ ही इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं जो आंतों में बैक्टीरिया बैलेंस को सुधारते हैं। जो कि डाइजेशन बूस्टर की तरह काम करते हैं। ऐसे में फूड ब्रेक डाउन आसानी से होता है। जिस कारण एसिडिटी, अपच और गैस की परेशानी से राहत मिलता है। वहीं दही के सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसके साथ ही यह आपको संक्रमण से भी बचाता है।
अलसी खाने के फायदे
अलसी में फाइबर और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अलसी के अंदर सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर मौजूद होते हैं। वहीं सॉल्यूबल फाइबर पानी में आसानी से घुल जाते हैं, जो कि जेल की तरह पदार्थ बनाता है जो स्टूल को आसानी से पास होने में मदद करता है। वहीं अलसी के सेवन से सूजन कम होती है। इसके साथ ही यह दिल और दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं ये त्वचा और बालों को भी फायदा पहुंचाती है।
यह भी पढ़ें- Dengue Recovery Foods: डेंगू की बीमारी में इन चीजों का करें सेवन, बहुत जल्द होगी रिकवरी
दही में अलसी मिलाकर खाने के फायदे
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको दही में पिसी हुई अलसी मिलाकर खानी है। इसे खाने आपके डाइडेस्टिव सिस्टम में सुधार होता है। साथ ही आसानी से स्टूल भी होते हैं। ऐसे में आपको कब्ज से राहत मिलती है। वहीं कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है।