rajasthanone Logo
Natural Remedies For Diabetes: आज हम आपके साथ जामुन के बीज से मिलने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही इसे बनाने का तरीका भी जानेंगे।

Natural Remedies For Diabetes:  कहते हैं कि फ्रूटस हो या वेजिटेबल्स, ऐसा खाओ जो आपके स्वास्थ्य पर एक बेहतर प्रभाव डालें। खानें के कलर की बात करें तो कुछ फ्रूट्स और वेजिटेबल्स ऐसे होते हैं, जिस पर किसी आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। उसके प्राकृतिक कलर उस फ्रूट को बेहद आकर्षक बनाते हैं। कई बार हम कुछ ऐसे फ्रूट्स खाते हैं जिसके खाते ही हमारे मुंह पर उसका रंग चढ़ जाता है। जैसे आपने कभी चुकंदर खाया हो तो नोटिस किया होगा।
ऐसा ही एक फ्रूट है जामुन जिसका बैंगनी कलर बेहद खूबसूरत होता है। इस फ्रूट को खाने के बाद भी आपकी जुबान कलरफुल हो जाती है। कई सारे ऐसे फ्रूट है जिसके बीज उपयोगी नहीं होते हैं, जिस वजह से हम उन्हें फेंक देते हैं। लेकिन जामुन ऐसा फ्रूट है जिसके बीज भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आईए जानते हैं जामुन के बीज के पाउडर का स्वास्थ्य पर कैसा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है-

कैसे तैयार किया जाता है जामुन के बीजों का पाउडर?

जामुन एक ऐसा फ्रूट है जिसके फल के साथ-साथ उसके बीज भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में जामुन के बीज का सदुपयोग करना हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। जामुन के बीज का पाउडर बनाने के लिए इसके बीज को धूप में सुखाकर, उसके बाद इसे पीसकर, उसका पाउडर तैयार किया जाता है।
                                
जामुन के बीज का पाउडर इन बीमारियों में होता है फायदेमंद

जामुन के बीजों से बनने वाले पाउडर का सेवन करने से हाई ब्लड ग्लूकोस लेवल काम करने में काफी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही जामुन के बीज का पाउडर एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। जामुन के बीजों का पाउडर डिटॉक्सिफाइंग हर्ब की तरह काम करता है। जोकि शरीर को टॉक्सिंस से फ्री बनाता है।

5379487