rajasthanone Logo
Health Tips: हर वक्त चिंता में रहना शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Health Tips: आजकल हर दूसरे व्यक्ति किसी न किसी परेशानी के चलते चिंता में घिरा रहता है। वहीं देखा जाता है कि लोग दूसरों को सलाह देते हैं कि टेंशन मत लो, शरीर के लिए हानिकारक है। लेकिन फिर भी लोग उन कारणों के चलते परेशान रहते हैं। वहीं कई बार लोगों को पता नहीं चलता है कि यह किस कारण चिंता में हैं। ऐसे में इंसान कई तरह के फ्रस्ट्रेशन में भी चला जाता है। वहीं आपको बता दें कि शरीर के साथ-साथ इंसान के दिमाग को भी आराम की जरूरत होती है। हर समय कार्य क्षमता से अधिक दबाव पड़ता है तो ऐसे में उसका दिमाग बहन नहीं कर पाता है। जब इसके न्यूरोट्रांसमीटर समस्याओं का हल ढूंढते हुए थक जाते हैं, तो फिर इंसान को सिर दर्द, चिड़चिड़ापन जैसे दिक्कत होने लगती है।

आपको बता दें कि हर इंसान के लिए चिंता का लेवल अलग हो सकता है। कुछ लोगों को छोटी-छोटी बातों पर टेंशन होने लगती है, तो कुछ लोग बड़ी-बड़ी समस्याओं का भी आसानी से सामना करते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि तनाव से शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। आपको बता दें कि ब्रेन मास्टर कंप्यूटर की तरह कार्य करता है। जब इंसान किसी कारण से तनावग्रस्त होता है, तो उसे तरह-तरह की फिजिकल और मेंटली परेशानियां होने लगती हैं।

कई बार देखा जाता है कि लंबे समय से टेंशन लेने के चलते इम्यून सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्या होने लगती है। तनाव सांसों की गति को बढ़ाता है और ऐसे में अस्थमा के लक्षणों को खराब कर सकता है। वहीं ज्यादा समय टेंशन लेने से माइग्रेन की भी समस्या होने लगती है, क्योंकि तनाव से मसल्स में खिंचाव और गर्दन-कंधों में दर्द होने लगता है।

चिंता लेने से वजन भी बढ़ता है, क्योंकि शारीरिक गतिविधियों पर असर पड़ता है और ऐसे में वजन बढ़ने लगता है। कुछ लोगों को देखा जाता है कि ज्यादा स्ट्रेस लेने से पिंपल्स और स्किन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगते हैं। लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि स्ट्रेस की स्थिति में वह बार-बार चॉकलेट, पेस्ट्री, मिठाइयां जैसी चीजें खाने लगते हैं, जो कि उनकी कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

चिंता की वजह से जब इंसान की नींद पूरी नहीं होती है, तो ऐसे में उसके ब्रेन में स्मृतियों का संग्रह नहीं हो पाता है। जिस वजह से डेली रूटीन के काम करने में इंसान छोटी बातें भूलने लगता है। अगर इस बात पर समय रहते ध्यान ना दिया जाए, तो यह समस्या अल्जाइमर का रूप ले सकती है। वहीं ज्यादा स्ट्रेस से शरीर के हार्मोन से जुड़ी समस्या हो जाती है। इसके साथ ही महिलाओं में पीरियड से जुड़ी परेशानी भी होती है। वहीं पुरुषों में कभी-कभी इरेक्शन और इजेकुलेशन जैसी दिक्कत हो सकती है।

5379487