rajasthanone Logo
Winter Tips: ठंड का मौसम शुरू होते ही लोग गर्म पानी में नहाना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह खतरनाक हो सकता है? आइए इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

Health Tips: सर्दी का महीना शुरू होते ही लोग ठंडे पानी से दूर भागना चाहते हैं और गेंद पानी का इस्तेमाल करना अधिक पसंद करते हैं। खासकर नहाने के लिए लोग ज्यादातर ठंड के मौसम में गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। कुछ गीजर में गर्म पानी से नहाते हैं, तो कई हीट रॉड से पानी गर्म करके नहाते हैं। भले ही यह ठंडी में आपको राहत देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि इसके कई नुकसान भी होते हैं? चलिए आज हम आपको बताते हैं, कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से क्या नुकसान हो सकते हैं। 

सर्दी में गर्म पानी से नहाना खतरनाक 

डॉ मोनिका सिंह के मुताबिक, ठंड के मौसम में लोगों को न ठंडा पानी से नहाना चाहिए और न गर्म से। सबसे बेस्ट ऑप्शन वॉर्म वाटर माना जाता है। कभी भी पानी का तापमान ऊपर अधिक नहीं जाना चाहिए। पानी न तो एक्सट्रीम हॉट होना चाहिए और ना ही अधिक ठंड होना चाहिए। इससे स्किन काफी ड्राइआउट हो जाती है, जो स्किन का मॉइश्चर होता है, वो पाने खत्म कर देता है। 

ये भी पढ़िए-Health Tips: ज्यादा अदरक का सेवन इन खतरनाक बीमारियों को दे सकता है बुलावा

डैंड्रफ की समस्या का भी बताया हल 

इसके अलावा डॉ मोनिका ने आगे बताया कि, ठंड में स्कैल्प वॉश करने के लिए भी हमेशा वॉर्म वाटर का उपयोग करना बेहतर होता है। इसके अलावा डैंड्रफ के इश्यूज ज्यादा होते हैं, तो मेडिकेटेड एंटी फंगल शैंपू का इस्तेमाल करें। शैंपू करने के बाद आप हल्का सा कंडीशनर बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान दें, कि रूट्स पर इसका इस्तेमाल नहीं करें। उसके बाद अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें।

ये भी पढ़िए- Beauty Tips: 50 साल में भी सेलिब्रिटी कैसे करते हैं ग्लो? स्किन विशेषज्ञ डॉ. मोनिका सिंह ने बताया कारण

5379487