rajasthanone Logo
Constipation Home Remedies: आज हम आपके साथ कब्ज की समस्या से निजात पाने के बहुत ही असरदार नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बाद आपकी कब्ज की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

Constipation Home Remedies: अगर आपका पेट साफ रहता है, तो आपकी सेहत भी बेहतर रहती है। वहीं, स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आपका हर रोज पेट साफ हो। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो इसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है। वहीं, पेट साफ न होने पर एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं भी बनी रहती हैं। कई बार कब्ज दूर करने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक बहुत ही फायदेमंद नुस्खा बताने जा रहे हैं। इसे अपनाने के बाद आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

इसके लिए आप सौंफ, जीरा, अजवाइन, आंवला पाउडर और सोंठ को मिलाकर घर पर चूर्ण तैयार करें। इसे आप बनाकर स्टोर करके भी रख सकते हैं। आपको समान मात्रा में सौंफ, जीरा, अजवाइन, आंवला पाउडर और सोंठ लेना है। इसके बाद इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण का एक से दो चम्मच रोज रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।

आपको बता दें कि सौंफ आंतों की मांसपेशियों को आराम दिलाने में मदद करती है। ऐसे में ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है। वहीं, अजवाइन पाचन एंजाइमों के स्राव को बढ़ाती है। इससे एसिडिटी और गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। जीरा पेट की गड़बड़ी को दूर करने में मदद करता है। वहीं, आंवला पाउडर में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आपकी आंतों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सोंठ पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है। इससे आंतों की कार्यक्षमता बेहतर होती है और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।

5379487