Healthy Tips: मूली सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होती है। आपको बता दें कि मूली की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसे खाने से कब्ज, एसिडिटी इनडाइजेशन की समस्या से निजात मिलती है। इसके साथ है यह डाइजेशन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने में मूली काफी मददगार होती है। इसके साथ ही मूली खाने से वेट लॉस भी होता है, क्योंकि इसमें फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में अगर आप मूली को लंबे समय तक खाते हैं तो आपको पेट भरा हुआ रहता है और आपको क्रेविंग भी कम होती है। ऐसे में वेट कम होता है। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि मूली के साथ कुछ खाने की चीजों को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सेहत पर बुरा असर डालती है। आज हम आपको बताएंगे की मूली के साथ किन खाने की चीजों से परहेज करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूली के साथ दूध या दही खाने से बचना चाहिए। यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। मूली के साथ दूध और दही को गलत फूड कांबिनेशन भी कहा जाता है, क्योंकि दूध और दही की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसे साथ नहीं खाना चाहिए। इससे आपको पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं मूली के साथ दूध या दही का सेवन करने से खांसी, जुकाम, सिर दर्द, अस्थमा माइग्रेन जैसी परेशानी होने का डर रहता है। वहीं माइग्रेन के मरीज को धोखे से भी मूली के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए।









