rajasthanone Logo
Healthy Snacks Ideas: आज हम आपके साथ हेल्दी स्नेक्स के कुछ बेहतरीन ऑप्शन साझा करने जा रहे हैं, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखेंगे। इसके साथ ही यह आपके वेट को कम करने में भी मदद करेंगे।

Healthy Snacks Ideas: अक्सर सुबह नाश्ता करने के कुछ देर बाद फिर से भूख लग जाती है। वहीं, कई बार रात में खाना खाने के बाद भी कुछ खाने का मन करता है। ऐसे में यह परेशानी ओवरईटिंग का कारण बन सकती है। बार-बार खाना खाने से न केवल आपका डाइजेशन खराब होता है, बल्कि वजन बढ़ने की संभावना भी रहती है। ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

अगर आप भी बार-बार भूख लगने की समस्या से परेशान हैं, तो यह लेख आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। आज हम आपको कुछ हेल्दी स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। इसके साथ ही यह आपके डाइजेशन को बेहतर बनाएंगे और वजन बढ़ने से भी बचाने में मदद करेंगे।

स्प्राउट्स

सबसे पहले बात करते हैं स्प्राउट्स की। स्प्राउट्स में अंकुरित अनाज शामिल होते हैं, जिनमें दालें, सोयाबीन और राजमा शामिल किए जा सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपको ओवरईटिंग की समस्या से बचाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

ओट्स

ओट्स का सेवन करने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती। यह बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। वहीं, इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।

रोस्टेड मखाने

मखानों में प्रोटीन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। अगर आप इन्हें खाते हैं, तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती। मखानों को हल्का रोस्ट करके उसमें नमक और काली मिर्च डालकर खाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Weight Loss Tips: बढ़ते वजन से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये आसान फूड ऑप्शन

भुने चने

भुने चने सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इनमें फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है। यह मोटापे को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। वहीं, डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए भी यह काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आपको बार-बार भूख लगती है, तो आप भुने चनों का सेवन कर सकते हैं।

5379487