rajasthanone Logo
Healthy Habits: क्या कभी आपने सोचा है कि क्या सच में खाली पेट कुछ खाना या पीना फायदेमंद होता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि इस पर एक्सपर्ट का क्या कहना है।

Healthy Habits: आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को बासी मुंह कुछ चीजें खाने-पीने की सलाह देते हुए देखा होगा। बासी मुंह खाली पेट कुछ चीजें खाना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि क्या सच में खाली पेट कुछ खाना या पीना फायदेमंद होता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि इस पर एक्सपर्ट का क्या कहना है।

परंपरा नहीं बल्कि साइंस है कारण
एक्सपर्ट की मानें तो बासी मुंह कुछ खाने - पीने के पीछे कोई परंपरा नहीं बल्कि साइंस है। जो इंसान के डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सुबह पेट खाली होता है, ऐसे में गुनगुना पानी पीने या कुछ फल खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम  सक्रिय होता है। साथ ही दिनभर के खाने को बेहतर तरीके डाइजेस्ट करने में मदद करता है।

आंतों की गति बेहतर होती है

कब्ज से परेशान लोगों के लिए बासी मुंह पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आंतों की गति बेहतर होती है,  जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

मुंह में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं
 सुबह के समय मुंह में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अगर आप पानी पीते हैं तो ये बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं जो आंतों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

स्किन भी काफी ग्लोइंग होती है
सुबह बासी मुंह पानी पीने से सेहत को तो फायदा पहुंचता ही है। इसके साथ ही स्किन भी काफी ग्लोइंग होती है।

यह भी पढ़ें- Gharelu Upchar: पायरिया के दर्द से हैं परेशान तो घर पर ही करें जड़ से इलाज

बासी मुंह कुछ चीजें खाने से बचना चाहिए
वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि बासी मुंह कुछ चीजें खाने से बचना भी चाहिए। जिसमें चाय, कॉफी और ऑयली चीजें शामिल हैं। इन चीजों के सेवन से एसिडिटी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या होने लगती है। सुबह खाली पेट पौष्टिक, फाइबर युक्त, हल्के फल या गुनगुना पानी पीना चाहिए। अगर सही चीजें और सही मात्रा में ली जाएं तो शरीर को कई फायदे पहुंच सकते हैं

5379487