Gur and Honey Benefits: आजकल ज्यादातर लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। ऐसे में लोगों ने चीनी का सेवन कम कर दिया है। चीनी को कई लोग सफेद जहर भी कहते हैं। इसका अधिक सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में लोग चीनी की जगह गुड़ और शहद का इस्तेमाल करने लगे हैं।
वहीं, कुछ लोग चीनी से बचने के लिए चाय में गुड़ और शहद का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उन्हें इसके सेवन का सही तरीका नहीं पता होता। इस बीच आज हम आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी बताएंगे, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
एक्सपर्ट के मुताबिक, आजकल लोग चाय में चीनी की जगह गुड़ या शहद का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इसका सही तरीका जानना भी जरूरी है। गुड़ ज्यादातर घरों में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
वहीं, शहद भी शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाला गुड़ मिलावटी भी हो सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि अच्छी गुणवत्ता वाला और ऑर्गेनिक गुड़ ही खरीदें।
अगर आप ऑर्गेनिक गुड़ का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे सीमित मात्रा में लेना बेहतर है। वहीं, अगर आप शहद का इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान रखें कि शहद को बहुत गर्म चाय या उबलते पानी में डालकर सेवन न करें। इसे हल्के गुनगुने तरल पदार्थ में मिलाकर लेना बेहतर माना जाता है। आप कोशिश करें कि मिलावटी गुड़ और शहद से बचें और अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों का ही इस्तेमाल करें। शहद को हर्बल टी या हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर भी लिया जा सकता है।









