rajasthanone Logo
Rajasthan Govt Jobs 2026: राजस्थान में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। वहीं 20 हजार अस्पतालों में खाली पद भरे जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Govt Jobs 2026: राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भरने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग में 14,149 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर होगी। वहीं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खिंवसर ने कहा है की सरकार ढाई साल में 49000 भर्तियां पूरी कर लेगी।

35,753 पदों पर भर्ती की जा चुकी 

मंत्री के मुताबिक, 2 साल में 35,753 पदों पर भर्ती की जा चुकी है। वहीं पिछले कांग्रेस शासन में 5 साल में 29000 ही भर्ती हो सकी थी। ऐसे में मंत्री का कहना है कि राज्य के छोटे- बड़े मिलाकर कुल 20,000 अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में खाली पदों को लेकर चर्चा हो रही थी। वहीं खींवसर ने कहा कि चाहे महात्मा गांधी हो या दुर्लभजी जैसे बड़े अस्पताल सरकार की मां योजना 70% अस्पतालों की जीवन रेखा है। इस योजना में प्रदेश के 88% परिवार कवर हो रहे हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस शासन से तुलना करते हुए बताया कि पिछले दो साल में 37 लाख से ज्यादा लोगों को 7500 करोड़ से ज्यादा को फ्री उपचार मिला है। वहीं पिछले सरकार के पूरे 5 साल में 50 लाख लोगों को करीब 8000 करोड़ का उपचार मिला था। वहीं कांग्रेस राज में चिरंजीवी योजना के तहत 1,806 दवाई दी जाती थी। जो बढ़कर अब 2,189 हो गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ा

अब राजस्थान का कोई आदमी दिल्ली. मुंबई में भी मां योजना में एक्सपर्ट डॉक्टर से फ्री इलाज ले सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ा है और नए अस्पतालों व चिकित्सा संस्थानों की स्थापना की गई है। ऐसे में बढ़ती आबादी और मरीजों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

5379487