rajasthanone Logo
Gond Katira Benefits: आज हम आपके साथ गोंद कतीरा के बेहतरीन फायदे शेयर करने जा रहे हैं। इसके साथ ही इसे पीने का सही तरीका भी बताएंगे।

Gond Katira Benefits: आजकल गोंद कतीरा काफी ज्यादा ट्रेंड में है। वहीं इसे गर्मियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। इसके अंदर ऐसे कई गुण हैं जो गर्मी में पेट को नेचुरल रूप से ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं आपको बता दें कि यह वेट कंट्रोल में भी काफी मददगार होता है। इसे पानी में भिगोने के बाद यह जेली जैसा बन जाता है। इसमें बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, वहीं इसमें फाइबर भी मौजूद होता है। यह शरीर की सफाई में सबसे ज्यादा बेस्ट माना जाता है। यह एक नेचुरल गोंद है जो खास तरह के पेड़ों से प्राप्त होता है। यह भीगने से पहले काफी ज्यादा हार्ड होता है। इसके साथ ही यह डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बहुत ही बेहतरीन होता है। वहीं इसे आप वजन घटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि गोंद कतीरा कैसे पीना चाहिए और इसे किस-किस तरह से खाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आपको बता दें कि यह एक नेचुरल गोंद है जो पेड़ों से प्राप्त होता है। इसे पानी में भिगोकर रखा जाता है। वहीं कई घंटों के बाद यह जेली जैसा बन जाता है। आजकल यह कई तरीके से खान-पान में शामिल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी कई तरह की रेसिपी वायरल होती रहती हैं।

यह फैट बर्निंग में भी मदद करता है। अगर आप इसे नियमित रूप से खाते या पीते हैं, तो यह आपको कई तरह के फायदे पहुंचाता है। आपको बता दें कि इसे चिया सीड्स के साथ भी खाया जा सकता है।

गोंद कतीरा के फायदे
यह फाइबर से भरपूर सुपरफूड है। अगर आप इसे पीते या खाते हैं, तो इससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। ऐसे में वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप गोंद कतीरा का सही तरीके से सेवन करते हैं, तो यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम में भी सुधार करता है। यह कब्ज की समस्या में भी बहुत मददगार होता है। यह वजन घटाने के लिए डिटॉक्स की तरह काम करता है। यह ड्रिंक शरीर की हेल्थ के लिए बहुत ही बेहतरीन होती है क्योंकि यह शरीर से गंदगी निकालने में मदद करती है।

वहीं गोंद कतीरा जेली की तरह पेट में फूल जाता है, जिससे यह काफी देर तक पानी को स्टोर करने में मदद करता है। इस तरह बॉडी काफी देर तक हाइड्रेट रहती है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

अगर आप गोंद कतीरा से वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा होता है। इससे भूख भी कंट्रोल होती है और पूरे दिन डाइजेशन भी बेहतर रहता है। गर्मियों में आप इसे दोपहर में भी पी सकते हैं क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। वहीं रात में इसे पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे भारीपन महसूस हो सकता है।

सेवन करने का तरीका
1 चम्मच गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। यह सुबह जेली जैसा बन जाएगा। इसके बाद इसमें भीगे हुए सब्जा सीड्स मिला लें और खाली पेट इसका सेवन करें। इस ड्रिंक को पीने के बाद आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

5379487