Fatty Liver Home Remedies: आजकल ज्यादा लोगों को फैटी लिवर की समस्या रहती है। वहीं, यह परेशानी तेजी से बढ़ रही है। आपको बता दें कि जब लिवर सेल्स में अतिरिक्त वसा यानी फैट जमा होने लगता है, तो उसे फैटी लिवर कहते हैं। आजकल युवाओं का खानपान काफी खराब हो रहा है। ऐसे में यह एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। आपको बता दें कि इसके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते हैं। वहीं, जब लिवर पर फैट जमा होने लगता है, तो लिवर की काम करने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में शरीर की गंदगी को बाहर निकालना मुश्किल होता है और डाइजेशन, एनर्जी लेवल और इम्यूनिटी सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है।
फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में मिल सकती है मदद
अगर आप भी फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत जरूरी है। अगर आप खानपान में बदलाव नहीं करते हैं, तो समस्या गंभीर हो सकती है। वहीं, हेल्दी डाइट और सही जीवनशैली अपनाने से फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। आज हम आपको इस लेख में एक घरेलू ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जो फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।आपको बता दें कि डंडेलियन रूट लिवर के फंक्शन को बेहतर बनाने और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है। वहीं, धनिया के पत्ते शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने में मददगार होते हैं और लिवर को नेचुरली डिटॉक्स करने में सहायता कर सकते हैं।
हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो फैटी लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद कर सकता है। वहीं, काली मिर्च करक्यूमिन के अवशोषण को बढ़ाने और लिवर एंजाइम्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकती है। ऐसे में आप फैटी लिवर के लिए यह हेल्दी ड्रिंक बनाकर सेवन कर सकते हैं।
सामग्री
पानी
डंडेलियन रूट टी - 1 चम्मच
धनिया के पत्ते - 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 चुटकी
काली मिर्च - 2 चुटकी
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालें और उसे उबाल लें। इसके बाद इसमें डंडेलियन रूट टी डालें और 3-4 मिनट तक पकने दें। अब इसमें धनिया के पत्ते, हल्दी और काली मिर्च डाल दें। इसे 2-3 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे एक कप में छान लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।








