rajasthanone Logo
Health Risks:अगर आप भी कच्चा अंडा खाते हैं, तो आज खाना बंद कर दीजिए। क्योंकि इससे एलर्जी, फूड पॉइजनिंग और आंतों में सूजन का खतरा बढ़ सकता हैं। 

Health Risks: अगर आपको भी अपनी डाइट में कच्चे अंडें को खाने की आदत है, तो आज ही अपनी इस आदत को बदलें। क्योंकि कच्चे अंडे आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। कच्चे अंडे खाने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि अपनी डाइट में कच्चे अंडे शामिल क्यों न करें।

कच्चा अंडा पहुंचा सकता है सेहत को हानि

आपको बता दें कि अंडा प्रोटीन का एक अच्छा विकल्प है, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन कभी-कभी फायदेमंद करने वाली चीजें भी शरीर को हानि पहुंचा देती हैं। इसी तरह अंडा खाना तब तक ठीक है, जब तक कि आप उसे एक अच्छे और सही तरीके से नहीं खाते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि अंडों को सुरक्षित जगहों पर नहीं रखने की वजह से उनमें साल्मोनेला बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं।हैं, जो कि हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसीलिए अंडे को खाने से पहले इन सावधानियों पर विशेष ध्यान दें।

अंडे को खाने से पहले बरतें सावधानी

अगर आप अंडा खा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको देखना होगा कि आपका अंडा उबालने के बाद भी कच्चा नहीं रहना चाहिए। क्योंकि कई बार आधे पके अंडों में भी साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। और फिर इस अंडे को आप खा लेते हैं, तो आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसका असर आपको कुछ ही घंटों में देखने को मिल जाएगा।

इसके साथ ही अंडे को साफ-सुथरी जगह और अच्छी जगह स्टोर करें। इस बात का विशेष ध्यान दें कि अंडों को फ्रीज में ही रखें। क्योंकि कई बार गर्मी की वजह से भी अंडों में साल्मोनेला बैक्टीरिया आ जाता है।

कच्चे अंडे खाने से होने वाली बीमारियां

कच्चा अंडा खाने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। जिसमें पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार के साथ बाल झड़ना, त्वचा संबंधित रोग और सांस लेने में परेशानी शामिल हैं। जो आगे जाकर एक गंभीर समस्या बनकर उभर सकती हैं।

5379487