Good Lifestyle Tips: कुछ लोगों को बार- बार और ज्यादा खाने की आदत होती है। उन्हें हर वक्त कुछ न कुछ खाने को चाहिए होता है। ऐसे में उनके वजन कंट्रोल रखना बहुत मुश्किल होता है। वहीं जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म हाई होता है उनके लिए यह चिंता की बात नहीं होती, लेकिन लो मेटाबॉलिज्म वालों को यह आदत चिंता का विषय बन सकती है। बार - बार और ज्यादा खाने की आदत इंसान का तेजी से वजन बढ़ाती है। ऐसे में कई बीमारियां होने की भी डर रहता है। ऐसे में आपको ये जानकार हैरानी होगी कि ज्यादा खाना खाकर भी वेट को कंट्रोल किया जा सकता है। बिना टेंशन लिए आप मन भर के खा सकते हैं। जिसके लिए आपको बस कुछ टिप्स का ध्यान रखना होगा। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
ज्यादा खाना चिंता का विषय नहीं है
ज्यादा खाना खाते वक्त ये ध्यान में रखना चाहिए कि आपकी प्लेट में कितना और कौन सा पोषण है। कम कैलोरी और ज्यादा वॉल्यूम वाला खाना खाएं। इस तरह के खाने को आप ज्यादा भी खा सकते हैं और वजन भी नहीं बढ़ेगा। आपको बता दें कि ज्यादा खाना चिंता का विषय नहीं है बल्कि समस्या की बात यह है कि उस खाने में आप कैलोरी कितनी ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Healthy Tips: खून चढ़वाने से पहले सही ब्लड ग्रुप का पता होना जरूरी, नहीं तो जा सकती है जान
इन चीजों का करें सेवन
फलों को चुनते वक्त ध्यान रखें कि किसमें कम कैलोरी है। इसके लिए आप खरबूजा, स्ट्रॉबेरी, चेरी, किवी, तरबूज शामिल है। मीट के लिए आप मछली, चिकन ब्रेस्ट और प्रॉन खा सकते हैं। इसके साथ ही आप ठंडे उबले आलू, राजमा, शकरकंद, मटर. कद्दू, मसूर दाल खा सकते हैं।