rajasthanone Logo
Dry Fruits For Health: कई बार लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि दोनों में से कौन सा मेवा ज्यादा फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि मुनक्का और किशमिश में क्या अंतर होता है।

Dry Fruits For Health: सूखे मेवे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। इन्हें मौसम के हिसाब से खाना चाहिए, क्योंकि कुछ ड्राई फ्रूट्स की तासीर ठंडी होती है तो कुछ ड्राई फ्रूट्स ठंडी तासीर वाले होते हैं। किशमिश और मुनक्का ये दो ऐसे मेवे हैं जिन्हें हर मौसम में खाया जा सकता है। कई बार लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि दोनों में से कौन सा मेवा ज्यादा फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि मुनक्का और किशमिश में क्या अंतर होता है। तो चलिए आइए जानते हैं।

क्या है मुनक्का और किशमिश में अंतर
आपको बता दें मुनक्का और किशमिश में काफी अंतर होता है। इनके पोषक तत्व में भी फर्क होता है। किशमिश में फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें नेचुरल शुगर, मिनरल्स, विटामिन्स, पोटेशियम, आयरन जैसे तत्व होते हैं। इसके साथ ही किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट के भी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। वहीं मुनक्के में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, ए और ई मौजूद होते हैं।

यह भी पढ़ें- Contraceptive Pill News: अब नहीं रहेगी महिलाओं पर पूरी जिम्मेदारी, मार्केट में जल्दआएगी पुरुषों के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव

मिलते हैं ये फायदे
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए मुनक्का का सेवन ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, साथ ही गले की परेशानी और सर्दी खांसी से भी आराम मिलता है। इसमें आयरन मौजूद होता है जो कि खून की कमी पूरी करने में मदद करता है। मुनक्के से सेवन से कमजोरी की समस्या से भी निजात मिलता है। मुनक्के के मुकाबले किशमिश हल्की होती है। यह एनर्जी और डाइजेशन के लिए काफी ज्यादा अच्छी होती है। वहीं इसके सेवन से स्किन भी ग्लो करती है। 

5379487