rajasthanone Logo
Constipation Home Remedies: आज हम आपके साथ कब्ज की समस्या से समाधान पाने के उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके पाचन को बेहतर करने में भी मदद करेगा।

Constipation Home Remedies: खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते आजकल ज्यादातर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। वहीं जब पेट सही से साफ नहीं होता है, तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। जिस वजह से डाइजेशन में दिक्कत होती है और कई लोग कब्ज जैसी समस्या का सामना करते हैं। कई बार देखा जाता है कि रोजाना पेट साफ न होने को लोग नॉर्मल समझ लेते हैं। जबकि यह सामान्य बात नहीं है। पेट साफ न होने के चलते आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं है। इसलिए आपको अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करना चाहिए। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको एक देसी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर कर पेट साफ करने में मदद कर सकती है। इस ड्रिंक के सेवन से आपका पाचन तंत्र भी बेहतर हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कब्ज से राहत दिलाने वाली इस ड्रिंक के बारे में।

 सामग्री
1 लीटर गुनगुना पानी
1 छोटा चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच इसबगोल
½ चम्मच सौंफ
2 लौंग
1 चुटकी नमक
विधि

इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर गुनगुना पानी लें। इसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच घी डाल दें। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच इसबगोल मिलाएं। अब इसमें आधा चम्मच सौंफ, 2 लौंग और एक चुटकी नमक डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

इसके बाद इस ड्रिंक का सेवन रोज सुबह खाली पेट करें। इसे पीने से कब्ज की परेशानी से राहत मिल सकती है और पेट साफ रहने में मदद मिल सकती है।

जानें यह ड्रिंक पीने के फायदे

अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। वहीं जिन लोगों को डाइजेशन की समस्या रहती है, उनके लिए इसका सेवन लाभकारी हो सकता है। इसबगोल एक घुलनशील फाइबर है, जो मल को नरम बनाकर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। हालांकि, इस ड्रिंक का सेवन करने के साथ-साथ अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है।

5379487