rajasthanone Logo
Women Health: महिलाओं की सेहत से जुड़ी सही जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। जानें ब्रेस्ट में बदलाव दिखे तो कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Women Health: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी आजकल तेजी से फैल रही है। वहीं इसका इलाज बीमारी के स्टेज, ट्यूमर के आकार और जगह, कैंसर के प्रकार और इलाज के प्रति प्रतिक्रिया के आधार पर तय किया जाता है। वहीं देखा जाता है कि महिलाएं इस बीमारी का ज्यादा शिकार होती हैं। ऐसे में महिलाओे को सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं।

पीरियड्स के दौरान खास ध्यान दें

पीरियड्स के 5 से 7 दिन बाद ब्रेस्ट की जांच करें। इस दौरान हार्मोनल असर कम और ब्रेस्ट अपेक्षाकृत नरम रहता है, इसलिए किसी नए बदलाव को महसूस करना आसान हो सकता है। इसके लिए आईने में आकार, त्वचा और निप्पल में बदलाव देखें। साथ ही ब्रेस्ट, बगल और कॉलरबोन के आसपास हल्के हाथ से किसी गांठ या बदलाव को महसूस करें। कोई भी बदलाव दिखे, तो डॉक्टर से बात करें। यह कैंसर की जांच नहीं, बल्कि बदलावों को समझने का तरीका है।

यह भी पढ़ें- Health Tips: सोते समय कमरे में रोशनी रखना पड़ सकता है भारी, हार्ट डिजीज के जोखिम से जुड़ा संबंध

नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श से किसी भी गंभीर समस्या की पहचान जल्द हो सकती है। ध्यान रखें, ब्रेस्ट में हर बदलाव कैंसर का संकेत नहीं होता, लेकिन किसी भी नए या असामान्य बदलाव की जांच एक्सपर्ट से कराना जरूरी है। अक्सर महिलाएं डर, झिझक और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता न देने के कारण कई महिलाएं समय पर डॉक्टर से सलाह नहीं लेतीं। इस तरह की गलती आगे चलकर गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। ऐसे में महिलाओं को सलाह है कि वे किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।

5379487