rajasthanone Logo
Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना का जो भी लोग लाभ उठा रहे थे। वे अब इसका मुफ्त में इलाज का लाभ नहीं उठा पाएंगे। क्योंकि इस नए आदेश के मुताबिक अब निजी अस्पतालों में इसकी प्रैक्टिस नहीं की जाएगी। 1 दिसंबर 2026 से सरकार ने आयुष्मान योजना के 112 चिकित्सा पैकेज सिर्फ सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित कर दिए हैं।

Ayushman Yojana: बहुत सारे लोग आयुष्मान योजना का लाभ लेकर मुफ्त में इलाज कराते हैं। बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज आप फ्री में करा लेते हैं। लेकिन अब इस योजना का लाभ मुफ्त में नहीं मिल पाएगा। पहले इस अब योजना से मरीज निजी अस्पताल में भी अपनी जांच, इलाज और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लेते थे।

नए आदेश में जुड़े 89 चिकित्सा पैकेज

नए आदेश के मुताबिक, अब निजी अस्पतालों में इसकी प्रैक्टिस नहीं की जाएगी। दरअसल, 1 दिसंबर 2026 से सरकार ने आयुष्मान योजना के 112 चिकित्सा पैकेज सिर्फ सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित कर दिए हैं। जो पहले अब तक आयुष्मान योजना में 23 चिकित्सा पैकेज ही सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित थे, लेकिन नए आदेश के बाद इनमें 89 नए पैकेज और जोड़ दिए गए हैं। यानी अब कुल 112 पैकेजों में मरीजों का इलाज केवल सरकारी अस्पतालों में ही हो सकेगा।

मरीजों के लिए जरूरी नियम

ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि जो लोग निजी अस्पताल में इलाज करवाने की योजना बना रहे हैं। मरीजों व लाभार्थियों को अस्पताल में भर्ती होने से पहले अपने इलाज की पैकेज पात्रता और की जानकारी के साथ यह पता होना चाहिए, की इसकी सुविधा किस अस्पताल में उपलब्ध है, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो बाकी इलाज का खर्च अपनी जेब से देना पड़ सकता हैं।

इनमें बीमारियों में आंखों की सर्जरी, मोतियाबिंद ऑपरेशन, स्त्री एवं प्रसूति रोगों से जुड़ी सेवाएं, सामान्य और सिजेरियन प्रसव जैसी सुविधाएं को शामिल किया गया हैं। इसके अलावा मलेरिया, गंभीर एनीमिया, हेपेटाइटिस और लीवर संबंधी बीमारियों के इलाज को भी इन पैकेजों में शामिल किया गया है।

इस बदलाव के बाद इन 112 पैकेजों के तहत निजी अस्पतालों में  इलाज की सुविधा पूरी तरह से बंद हो जाएगी। लेकिन राज्यों को यहाँ छूट दी गयी है, वहीं अभी इस बदलाव में देखना ये हैं कि, कब तक निजी अस्पतालों में से इसे हटवाते है।

यह भी पढ़ें- Jaipur Hospital: अब इमरजेंसी में 24 घंटे मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे विभागों के चक्कर

5379487