Body Fitness Tips: शरीर को ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। खासतौर से 40 साल की उम्र के बाद, क्योंकि इस उम्र के बाद मसल्स में बदलाव आते हैं और जॉइंट्स सख्त हो जाते हैं। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। वहीं आजकल ज्यादातर लोग शरीर को फिट रखने के लिए जिम जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपनी बिजी रोजमर्रा की जिंदगी और जिम्मेदारियां के चलते जिम नहीं जा पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर ही वॉक करके अपने मसल्स को मजबूत रख सकते हैं। आज हम आपकी मदद के लिए कुछ एक्सरसाइज बताएंगे जिसको करने के बाद आपको जिम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
टो वॉक
इसके लिए आप एड़ी उठाकर पंजों पर चलें। छाती सीधी रखें और सामने देखें, हाथ ढीले छोड़ दें। ऐसा करने से कफ मसल्स और रीढ़ की मदद मजबूत होती है। वहीं झुक कर चलने की आदत में भी कमी आती है।
हील वॉक
इसके लिए आप पंजे उठाकर सिर्फ एड़ियों पर छोटे-छोटे कदम चलें। इसे करने से शीन मसल्स मजबूत होते हैंं। वहीं घुटनों पर कंट्रोल आता है और ठोकर लगने की संभावना भी घटती है।
हिप रोटेशन वॉक
इसे करने के लिए आप कदम को आगे बढ़ाएं और घुटना मोड़ कर फिर जांघ से हल्का बाहर करके साइकिल बनाकर रोटेट करें। ऐसा करने से लोअर बैक रिलैक्स होती है और हिप्स की जड़कन कम होती है।
यह भी पढ़ें- Black Pepper Benefits: पुरूषों के लिए बहुत फायदेमंद होती है काली मिर्च, फायदे जान रह जाएंगे हैरान
साइड टू साइड वॉक
इसे करने के लिए आप हल्के स्क्वेट में बैठें और कमर पीछे की तरफ करें। छाती और घुटने को 30 से 35 डिग्री पर मोड़ें। फिर दाएं ओर कदम बढ़ाते हुए बाई ओर कदम बढ़ाएं। ऐसा करने से जांध और हिप्स स्टेबलाइजर एक्टिव होते हैं।
रिवर्स वॉक
इसे करने के लिए आप सीधे खड़े होकर कदम पीछे की तरफ बढ़ाएं। ऐसा करते वक्त पेट को सीधा रखें। आपको बता दें कि आपको यह एक्सरसाइज सुबह शाम करनी है इसे करने के लिए आप पहले छोटे-छोटे स्लॉट में करें।