Cancer And Diabetes Signs : क्या आपको पता है अगर आपके नीले या पीले नाखून है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग अपने शरीर में होने वाले बदलावों को नजर अंदाज कर जाते हैं। जिसकी वजह से वो एक गंभीर समस्या बन जाती है। आपको बता दें कि नाखून हमारे शरीर का वो हिस्सा होते है, जो हमारे शरीर मे होने वाली बीमारियों को बताते है। आपने सुना होगा कुछ लोग ऐसे होते है, जो केवल नाखूनों को देखकर ही सामने वाले की बीमारी का पता लगा लेते हैं।
नाखून देते है बीमारियों का संकेत
नाखून का नीला या पीला रंग शरीर में होने वाले बदलावों को दर्शाते है। इसके साथ ही नाखून शरीर की स्थिति को भी बताते है। ब्रिटेन की फार्मासिस्ट प्रिस्क्राइब शीना बग्गा के अनुसार नाखूनों का बदलते रंग के बारे में बताया है। जिसमें बनावट शरीर में पोषण तत्वों के अभाव के साथ डायबिटीज और खून का कम प्रवाह या कैंसर की जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।
स्वस्थ नाखून का रंग
शीना ने बताया कि एक मानव के स्वस्थ नाखून का रंग हल्के गुलाबी के साथ पारदर्शी रंग के होते है। इसके साथ ही उन नाखूनों की सतह चिकनी होती है। अगर आपको अपने नाखूनों में कोई बदलाव देखने को मिलता है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। इन बदलावों को लेकर कई विशेष समस्याएं बताईं है।
पीले या नीले और सूखे नाखून का अर्थ
यदि आपके नाखून पारदर्शी या हल्के गुलाबी नही है, बल्कि पीले रंग का है। और कभी भी अपने आप टूट जाते है। लेकिन कई बार सोरायसिस की वजह से भी नाखून अपने आप टूटने लगते हैं। वहीं आपके नाखूनों का रंग नीले रंग का है और पैर ठंडे महसूस हो, तो यह ब्लड सर्कुलेशन की कमी को बता रहा है। रेनॉड्स डिजीज के संकेत है, जिससे छोटी नसें सिकुड़ जाती है। और यदि आपके पैर की उंगलियां सूजी रहती है, तो ये एक लिम्फेटिक सिस्टम की गड़बड़ी होती है। जो कैंसर होने के संकेत को बताता है।
इसे भी पढ़े:- क्या आप भी खाते हैं कच्चे अंडे, तो हो जाएं सावधान, वरना जोखिम में पड़ जाएगा आपका स्वास्थ्य